Sitamarhi News: सीतामढ़ी में धान खरीद के बाद चावल जमा करने की प्रक्रिया को अब और तेज करने पर जोर दिया जा रहा है. आपूर्ति विभाग ने साफ संकेत दिया है कि तय समय के भीतर लक्ष्य पूरा करना जरूरी है, नहीं तो दिक्कत बढ़ सकती है. खरीफ विपणन मौसम 2025-26 को लेकर विभाग ने जिलों के लिए धान अधिप्राप्ति और उसके बदले चावल (सीएमआर) जमा करने का लक्ष्य पहले ही तय कर दिया है. धान खरीद के संशोधित आंकड़ों के आधार पर यह लक्ष्य निर्धारित किया गया है.
15 जून अंतिम तारीख
विभाग के सचिव ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि अधिप्राप्त धान के बराबर चावल एसएफसी के गोदामों में जमा करने की अंतिम तारीख 15 जून 2026 तय की गई है. इस साल करीब 36.79 लाख मीट्रिक टन धान के बदले लगभग 25 लाख मीट्रिक टन चावल जमा करना है.
तय समय की भीतर पूरा करें काम
अब तक की स्थिति देखें तो 21 अप्रैल 2026 तक करीब 14.06 लाख मीट्रिक टन यानी लगभग 55.80 प्रतिशत चावल ही जमा हो पाया है. हालांकि, इस मामले में सीतामढ़ी की स्थिति कई जिलों के मुकाबले बेहतर बताई जा रही है. विभाग ने यह भी साफ कर दिया है कि इस बार लक्ष्य पिछले साल के मुकाबले कम जरूर है, लेकिन समय बढ़ने की उम्मीद नहीं है. इसलिए जिलों को तय समय के भीतर तेजी से काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि एसएफसी गोदामों में समय पर चावल की आपूर्ति हो सके.
सीतामढ़ी की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: Sitamarhi: मोहनपुर में स्कूटी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा गया चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
