मेजरगंज में टेंपो की ठोकर से युवक जख्मी, रेफर

मेजरगंज : सोनबरसा-मेजरगंज मुख्यपथ के माधोपुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार टेंपो की ठोकर से मेजरगंज बाजार निवासी विजय पांडेय (26 वर्ष) गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं उसका पांव टूट गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने टेंपो जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया, वहीं जख्मी को […]

मेजरगंज : सोनबरसा-मेजरगंज मुख्यपथ के माधोपुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार टेंपो की ठोकर से मेजरगंज बाजार निवासी विजय पांडेय (26 वर्ष) गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

वहीं उसका पांव टूट गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने टेंपो जब्त करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया, वहीं जख्मी को इलाज के लिए मेजरगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद विजय को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इधर, थानाध्यक्ष सैफ अहमद खां ने चालक रीगा थाना के सोनार बाजार निवासी वीर बहादुर पासवान को पीआर बांड पर छोड़ दिया है. वहीं उसकी टेंपो को जब्त कर लिया है. घायल के परिजनों ने बताया कि बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल के चिकित्सक ने उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया है जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >