शिवभक्तों को मिलेगा लाभ, अब सप्ताह में एक दिन के बजाय चार दिन चलाई जाएगी यह स्पेशल ट्रेन, जानें टाइमिंग…

Shravani Mela Special Train: सावन में शिवभक्तों को रेलवे विशेष तोहफा दिया है. रेलवे ने एक श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के परिचालन में वृद्धि करने का निर्णय लिया है. अब दानापुर-आसनसोल स्पेशल को सप्ताह में 01 दिन के बजाए 04 दिन परिचालन करने का निर्णय लिया गया है.

Shravani Mela Special Train: सावन में शिवभक्तों को रेलवे विशेष तोहफा दिया है. शिवभक्तों के लिए रेलवे के तरफ से कई प्रकार की व्यवस्थाएं की गई हैं. इसी क्रम में रेलवे ने एक श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के परिचालन में वृद्धि करने का निर्णय लिया है. पहले आसनसोल और दानापुर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन को 04 ट्रिप में चलाने का निर्णय लिया गया था. लेकिन इस ट्रेन के प्रति कांवड़ियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए अब सप्ताह में 01 दिन के बजाए 04 दिन परिचालन करने का निर्णय लिया गया है.

इस स्पेशल ट्रेन की अवधि अब 05 अगस्त से 19 अगस्त तक कर दी गई है. जो आसनसोल से सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को खुलेगी. जबकि, दानापुर से इसकी अवधि 06 अगस्त से 20 अगस्त तक कर दी गई है. यहां से सप्ताह के मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को चलाई जाएगी.

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि के लिए ऐसे करें आवेदन, जानें योग्यता और आवेदन की प्रक्रिया…

जानें टाइमिंग (Shravani Mela Special Train Timing)

बता दें कि गाड़ी संख्या 03553 आसनसोल-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 05 अगस्त से 19 अगस्त तक सप्ताह में सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरूवारको आसनसोल से 19.45 बजे खुलेगी. जो 21.16 बजे जसीडीह रुकते हुए 02.15 बजे दानापुर पहुंचेगी.

इसी तरह वापसी में यह स्पेशल ट्रेन गाड़ी सं. 03554 दानापुर से आसनसोल के लिए 06 से 20 अगस्त तक सप्ताह के मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को दानापुर से सुबह 03.15 बजे खुलेगी, 07.50 बजे जसीडीह रूकते हुए 09.45 बजे आसनसोल पहुंच जाएगी.

इन स्टेशनों पर ठहराव

इस स्पेशल ट्रेन दानापुर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का ठहराव इन स्टेशनों पर होगा.

चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किऊल, लखीसराय, मनकट्ठा, बड़हिया, हाथीदह, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, खुसरूपुर, फतुहा, पटना साहिब, राजेन्द्रनगर और पटना जंक्शन.

क्या कुंवारी लड़कियां भी रखती है हरियाली तीज का व्रत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >