Shravani Mela Bihar Live : सावन महीने में नहीं होगी सड़कों पर ट्रैफिक की समस्या

Shravani Mela Bihar Live : सावन को लेकर शहर के सभी शिव मंदिरों में तैयारी पूरी कर ली गयी है. हरेक जगह फूल-पत्तियों व अन्य सजावट का काम शुरू हो चुका है. हरेक मंदिरों में अनुष्ठान की तैयारी चल रही है. श्रावणी मेले से जुड़े ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

9:55 PM. 14 Jul 22 9:55 PM. 14 Jul

सावन महीने में नहीं होगी सड़कों पर ट्रैफिक की समस्या

सावन महीने की शुरुआत के साथ ही बिहार में कांवर यात्रा शुरू हो गई है. श्रद्धालु आज से सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे. कोरोना काल के बाद पहली बार श्रावणी मेले का आयोजन हुआ है. मुजफ्फरपुर में बाबा गरीबनाथ मंदिर में तैयारी पूरी कर ली गयी है. भगवा रंग से कांवरिया पथ सज चुका है, वहीं दुकानदार भी काफी खुश नजर आ रहे हैं. कांवर यात्रा के दौरान सड़कों पर ट्रैफिक की समस्या देखने को मिलती है, जिसको कम करने के लिए बिहार में 45 से ज्यादा वैकल्पिक मार्ग बनाए गए हैं.

9:55 PM. 14 Jul 22 9:55 PM. 14 Jul

भीष‍ण गर्मी में कांवर लेकर जाते श्रद्धालु

गेरुआ रंग से सजा कांवरिया पथ

भक्तजनों के चेहरे पर रहेगी एक महीने तक रौनक

9:55 PM. 14 Jul 22 9:55 PM. 14 Jul

भक्तजनों के लिए श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

श्रावणी मेला के अवसर पर शिवभक्तों की सुविधा में भारी बढ़ोतरी हुई है. भक्तजनों के लिए रेलवे द्वारा श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया है. गया-जसीडीह (वाया पटना), पटना-जसीडीह, पटना-आसनसोल एवं रक्सौल-भागलपुर जैसे कई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाया जाएगा. सावन के प्रथम दिन ही पूरा रेलवे-स्टेशन बाबा भोलेनाथ के जयकारे से गुंजमय हो गया है .

9:55 PM. 14 Jul 22 9:55 PM. 14 Jul

प्रशासन ने की सुरक्षा की पूरी तैयारी 

इस बार सावन की शुरुआत 14 जुलाई 2022 से 12 अगस्त तक होगी. सावन का आज पहला दिन है और भारी संख्या में भक्तों की भीड़ देखी जा रही है. भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है.

9:55 PM. 14 Jul 22 9:55 PM. 14 Jul

जलार्पन करने के लिए श्रद्धालु हैं तैयार

दो वर्षों के लंबे समय के बाद श्रावणी मेला आयोजित किया जा रहा है. कांवरियों की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है. श्रावणी मेले की शुरुआत से पहले ही कांवरी जत्था बनाकर भोले बाबा के दर्शन के लिए अशोक धाम को रवाना हो चुके हैं.

9:55 PM. 14 Jul 22 9:55 PM. 14 Jul

लंबे समय के बाद बाबा को जल चढ़ाने निकले श्रद्धालु

5:00 PM. 14 Jul 22 5:00 PM. 14 Jul

शिवशक्ति मंदिर में तीसरी सोमवारी पर भजन संध्या

शिव शक्ति मंदिर के महंत अरुण बाबा ने बताया कि श्रद्धालुओं को पूजा करने में दिक्कत नहीं हो, इसके लिए शिव सेवक भी लगाये गये हैं. यहां पर प्रत्येक सावन सोमवार को रुद्राभिषेक होगा. सावन की तीसरी सोमवारी को भजन संध्या का आयोजन होगा.

5:00 PM. 14 Jul 22 5:00 PM. 14 Jul

सुरक्षा को लेकर मंदिर प्रबंधन सजग

सुरक्षा को लेकर शहर के सभी मंदिर प्रबंधन सजग है. सुरक्षा के लिए बूढ़ानाथ व शिवशक्ति मंदिर की ओर से एसएसपी से मिल कर सुरक्षा बल की मांग की गयी है, ताकि किसी तरह की अनहोनी को रोका जा सके. वहीं मंदिरों में एहतियात के तौर पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं.

5:00 PM. 14 Jul 22 5:00 PM. 14 Jul

मेला क्षेत्र को 14 सेक्टर में बांटा गया है

मेला क्षेत्र को 14 सेक्टर बनाया गया है. प्रत्येक सेक्टर में निगरानी के लिए मजिस्ट्रेट व पुलिस बल तैनात किये गये हैं. कच्चा कांवरिया पथ पर घुड़सवार पुलिस व वाहन गश्ती दल सुरक्षा में लगाये गये हैं. जिला स्तर पर स्थायी रूप से नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है. एक दर्जन मोबाइल मोटरसाइकिल गश्ती दल की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है.

5:00 PM. 14 Jul 22 5:00 PM. 14 Jul

सुरक्षा को लेकर तैयारी पूरी

मेला अवधि में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए एसडीओ व दो डीएसपी के साथ लगभग तीन हजार पुलिस बल की तैनाती की गयी है. महिला पुलिस बल और घुड़सवार दल भी शामिल हैं. मेला क्षेत्र में छह सहायक थाना बनाये गये हैं. कांवरिया मार्ग में अन्य सभी स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है.

5:00 PM. 14 Jul 22 5:00 PM. 14 Jul

40 डॉक्टरों की रहेगी तैनाती

श्रावणी मेला में शिव भक्तों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए भागलपुर व बांका जिले में 40 चिकित्सकों को ड्यूटी पर लगाया गया है. चिकित्सकों को सुलतानगंज से बांका के दुम्मा तक सरकारी हेल्थ कैंप में ड्यूटी पर लगाया गया है.

5:00 PM. 14 Jul 22 5:00 PM. 14 Jul

विधायक ने किया मेला क्षेत्र का निरीक्षण

विधायक प्रो ललित नारायण मंडल ने नमामि गंगे गंगा घाट पर उद्घाटन मंच व दर्शक दीर्घा का निरीक्षण किया. जेइ को घाट किनारे पर्याप्त जीओ बैग लगाने को कहा. मौके पर अरुण कुमार चौधरी, सदानंद कुमार, संजय कुमार मंडल, संजय कुमार चौधरी, संजीव कुमार, आदि मौजूद थे.

5:00 PM. 14 Jul 22 5:00 PM. 14 Jul

विधान सभा अध्यक्ष ने किया रुद्राभिषेक

लखीसराय अशोक धाम मंदिर में रुद्राभिषेक करते विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, राजद विधायक प्रह्लाद यादव, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, एसपी पंकज कुमार, एसडीओ संजय कुमार

5:00 PM. 14 Jul 22 5:00 PM. 14 Jul

14 स्थानों पर चिकित्सा शिविर

गंगा घाट पर मुख्य नियंत्रण कक्ष के आलावा पुलिस शिविर, चिकित्सा शिविर, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था की गयी है. तीन पाली में सफाई होगी. 14 स्थानों पर चिकित्सा शिविर लगाये गये हैं. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की आेर से पांच स्थानों पर सूचना केंद्र स्थापित किये हैं.

3:33 PM. 14 Jul 22 3:33 PM. 14 Jul

श्रावणी मेला आज से, शाम चार बजे डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद करेंगे उद्घाटन

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का गुरुवार को उद्घाटन होगा. सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. नमामि गंगे जहाज घाट पर शाम चार बजे उद्घाटन होगा. गुरुवार से कांवरियों का चलना शुरू हो जायेगा. उदघाटन डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद करेंगे.

मुख्य बातें

Shravani Mela Bihar Live : सावन को लेकर शहर के सभी शिव मंदिरों में तैयारी पूरी कर ली गयी है. हरेक जगह फूल-पत्तियों व अन्य सजावट का काम शुरू हो चुका है. हरेक मंदिरों में अनुष्ठान की तैयारी चल रही है. श्रावणी मेले से जुड़े ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >