विश्व पर्यावरण दिवस: विधायक, डीएम और एसपी ने पौधरोपण किया, संरक्षण का संदेश दिया

Sheikhpura News : डीएम ने लोगों से अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाने की अपील करते हुए कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ भावनात्मक जुड़ाव भी बढ़ेगा.

Sheikhpura News : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को शहर स्थित श्यामा सरोवर पार्क में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विधायक रणधीर कुमार सोनी, डीएम शेखर आनंद, एसपी बलिराम कुमार चौधरी, एडीएम लखींद्र पासवान, डीडीसी संजय कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

इस अवसर पर डीएम शेखर आनंद ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए. उन्होंने लोगों से अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाने की अपील करते हुए कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ भावनात्मक जुड़ाव भी बढ़ेगा.

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया. विधायक रणधीर कुमार सोनी ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा समय की सबसे बड़ी जरूरत है. उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में जल संकट और गंभीर हो सकता है, इसलिए अभी से सजग होकर पौधरोपण और जल संरक्षण पर ध्यान देना होगा.

जिले में लगाए जाएंगे 1.26 लाख से अधिक पौधे

वन विभाग के रेंजर सुनील कुमार ने बताया कि इस वर्ष जिले में विभिन्न विभागों के सहयोग से 1.26 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने कहा कि पौधरोपण अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा, ताकि जिले में हरित क्षेत्र का विस्तार हो सके.

चांदी पहाड़ पर लगेंगे पांच हजार पौधे

रेंजर ने बताया कि अरियरी प्रखंड स्थित चांदी पहाड़ को हराभरा बनाने के लिए इस वर्ष बरसात के मौसम में पांच हजार पौधे लगाए जाएंगे. इनमें बरगद, पीपल और पाकड़ जैसे छायादार एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण वृक्ष शामिल होंगे। चांदी पहाड़ स्थित माता शबरी मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग को देखते हुए यह पहल की जा रही है.

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वन विभाग द्वारा पूर्व में आयोजित पेंटिंग, क्विज और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >