Sheikhpura Power Cut : शेखपुरा जिले में मंगलवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. 33 हजार केवी की नई विद्युत लाइन को जोड़ने और आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के कारण जिले के पचना और कोयला फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति 3 घंटे तक बंद रखी जाएगी. दोपहर 12: से शाम 3: बजे तक कटआउट विद्युत विभाग के प्रोजेक्ट एसडीओ आशीष कुमार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर 12: बजे से दोपहर 3: बजे तक बिजली बंद रहेगी. इस दौरान 33 हजार केवी की नई लाइन को सिस्टम से जोड़ने का काम किया जाएगा.
कोयला फीडर में जर्जर तारों को बदलने का होगा काम
इसके साथ ही कोयला फीडर में जर्जर व क्षतिग्रस्त तारों को बदलने का मेंटेनेंस वर्क भी पूरा किया जाएगा. इससे पचना और कोयला फीडर में बिजली बंद रहने के कारण पावर सब-स्टेशन पचना के अंतर्गत आने वाले कई गांवों और कोयला टाल क्षेत्रों में आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित रहेगी.
12 बजे से पहले निपटा ले अपना काम
विद्युत विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े सभी जरूरी काम और खासकर पीने के पानी की व्यवस्था सुबह ही दोपहर 12 बजे से पहले पूरी कर लें, ताकि 3 घंटे के पावर कट के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो.
ALSO READ: पटना नगर निगम को मिली AA रेटिंग, अब 200 करोड़ का जारी होगा म्यूनिसिपल बॉन्ड
