बिहार स्टेट गतका मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप में शेखपुरा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक जीतकर जिले का नाम का नाम रौशन किया है. पटना के खेल भवन में 9 अगस्त को आयोजित छठी गतका चैंपियनशिप में शेखपुरा के खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की है. देर रात सम्पन्न हुए इस प्रतियोगिता में शानदार कौशल का प्रयोग करते हुए खिलाड़ियों ने एक गोल्ड, एक सिल्वर और तीन कांस्य पदक जीतने में सफलता अर्जित की है.
कोच प्रदीप कुमार मेहता ने बताया कि शेखपुरा जिले से कुल पांच खिलाड़ियों ने इस राज्य स्तरीय स्पर्धा में भाग लिया था और पांचों खिलाड़ियों ने पदक पर जीतने में सफलता पायी है. श्वेता अमृत प्रीतम ने गोल्ड पदक जीतकर जिले का नाम रौशन किया है. जबकि, निकिता ने सिल्वर और निखिल, अभिषेक तथा विकास ने कांस्य पदक जीतने में कामयाबी पायी है. आगे देखें पूरी लिस्ट -
इन खिलाड़ियों ने जीते मेडल
| श्वेता अमृत प्रीतम | गोल्ड |
| निकिता कुमारी | सिल्वर |
| निखिल कुमार | कांस्य |
| अभिषेक कुमार | कांस्य |
| विकास कुमार | कांस्य |
अब नेशनल प्रतियोगिता में शामिल होंगे खिलाड़ी
इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी नेशनल गतका चैंपियनशिप में भाग लेंगे. यह प्रतियोगिता कश्मीर में आयोजित होनी है. शेखपुरा के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है.
2025 में भी गोल्ड जीत चुकी है श्वेता
गोल्ड जीतने वाली श्वेता अमृत प्रीतम ने बताया कि वह वर्ष 2025 में पंजाब के अमृतसर में 30 दिसंबर को आयोजित प्रतियोगिता में भी गोल्ड जीत चुकी है. इस वर्ष 2026 में राज्यस्तरीय गोल्ड पदक जीतने के बाद अब एक बार फिर से नेशनल में गोल्ड पदक जीतकर इंटरनेशनल गेम में भाग लेने का लक्ष्य है. 14 जून को आयोजित प्रथम गतका गोल्ड कप बिहार स्टेट चैम्पियनशिप में भी श्वेता गोल्ड मेडल जीत चुकी है.
यह भी पढ़ें : शेखपुरा की श्वेता अमृत ने स्टेट गतका चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड, जिले में खुशी की लहर
