चेवाड़ा में इंसानियत की मिसाल, भटकी महिला को भोजन कराकर परिजनों को सौंपा

Sheikhpura News : घर से निकली और रास्ता भटक गई महिला, स्थानीय युवक की सजगता से मिली राहत.

Sheikhpura News : जिले के चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के भटक जाने का मामला सामने आया है. स्थानीय लोगों की सतर्कता और मानवीय पहल के कारण महिला को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचा दिया गया. जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर गांव निवासी 26 वर्षीय पिंकी देवी, पति लवकुश पासवान, किसी कारणवश अपने मायके जाने के लिए घर से निकली थीं. इसी दौरान वह रास्ता भटक गईं और परिवार से संपर्क टूट गया.

भटकी महिला की मदद कर युवक ने जीता लोगों का दिल

महिला के अचानक लापता हो जाने से परिजन काफी चिंतित और परेशान हो गए. इधर, चेवाड़ा प्रखंड कार्यालय के समीप एक महिला को भटकते हुए देखकर स्थानीय निवासी छोटू यादव की नजर उन पर पड़ी. बातचीत के दौरान उन्हें महिला की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लगी. इसके बाद उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए महिला को अपने घर ले जाकर भोजन कराया और उसकी पहचान जानने का प्रयास किया. काफी प्रयास के बाद महिला के परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया.

सतर्कता और संवेदनशीलता से सुलझी परेशानी

सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और महिला को अपने साथ घर ले गए. परिजनों ने महिला को सुरक्षित वापस पाकर राहत की सांस ली तथा स्थानीय लोगों का आभार जताया. महिला के पति लवकुश पासवान ने बताया कि उनकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण वह अक्सर इधर-उधर निकल जाती हैं. उन्होंने बताया कि दंपति के तीन छोटे बच्चे हैं और महिला के अचानक गायब हो जाने से पूरा परिवार चिंतित था. स्थानीय लोगों ने छोटू यादव की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सतर्कता और संवेदनशीलता के कारण एक परिवार की बड़ी परेशानी दूर हो सकी.

Also Read : Shiekhpura news: जानें शेखपुरा जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >