वेतन संकट से जूझते शिक्षक, शेखपुरा में धरना प्रदर्शन में उमड़ा आक्रोश, सरकार की नीतियों पर उठे सवाल

Sheikhpura News : शेखपुरा में शिक्षक आंदोलन: सरकार के खिलाफ आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन.

शेखपुरा से सत्येंद्र कुमार की रिपोर्ट
Sheikhpura News : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की ओर से शिक्षकों के विभिन्न मांगों के समर्थन में एक दिवसीय आक्रोषपूर्ण धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. शहर के तीन मुहानी मोड़ पर आयोजित धरना प्रदर्शन में शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया. इस मौके पर संघ के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने कहा कि शहर के राज्य भर में कार्यरत शिक्षकों को सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. पिछले चार महीनों से शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने से शिक्षकों को भारी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है. धरना प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की.

पहली तारीख को वेतन भुगतान की मांग

धरना प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों ने महीने के पहली तारीख को वेतन भुगतान करने. सभी कोटि के शिक्षकों को अविलंब प्रोन्नति का लाभ देने,सभी कोटि के शिक्षकों को सेवा निरंतरता का लाभ देने.पुरानी पेंशन नीति लागू करने,बरसों से लंबित शिक्षकों के वेतन विसंगति का निष्पादन का लाभ दिया जाय.नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी की सुविधा प्रदान की जाए.

भीषण गर्मी के बाद भी महिला-पुरुष शिक्षक हुए शामिल

जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है. जिससे लोग बेहाल है. सोमवार को शेखपुरा जिला राज्य का सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया था.मंगलवार को भी कड़ाके की गर्मी के कारण लोग परेशान रहे .इसके बावजूद शिक्षक गण धरना प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई.

धरना में शिक्षक हुए शामिल

धरना में संघ के सचिव मुकेश कुमार सिंह,जिला मीडिया प्रभारी संजयकुमार सिंह,कोषाध्यक्ष वीणा कुमारी,सूर्यनारायण चौधरी,राजेश कुमार,संजय कुमार, सत्येंद्र कुमार,सुबोध कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

Also Read : सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा खेल! नवादा में परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, केंद्राधीक्षक समेत तीन पर एफआईआर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >