Sheikhpura News : अचानक क्लास में बेहोश हुई छात्रा अस्पताल में भर्ती

बरबीघा नगर क्षेत्र के पीएम श्री उच्च विद्यालय बरबीघा में वर्ग दसवीं की छात्रा अचानक क्लास में ही बेहोश हो गई. छात्रा को सांस लेने में तकलीफ होने लगी.आनन फनान में उसे तुरंत रेफरल अस्पताल बरबीघा में भर्ती कराया गया.

बरबीघा नगर क्षेत्र के पीएम श्री उच्च विद्यालय बरबीघा में वर्ग दसवीं की छात्रा अचानक क्लास में ही बेहोश हो गई. छात्रा को सांस लेने में तकलीफ होने लगी.आनन फनान में उसे तुरंत रेफरल अस्पताल बरबीघा में भर्ती कराया गया.


Sheikhpura News : (उमेश साव ) भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर से स्कूलों में छात्र-छात्राओं के बेहोश होने का सिलसिला शुरू हो गया है. गुरुवार को भी बरबीघा नगर क्षेत्र के पीएम श्री उच्च विद्यालय बरबीघा में वर्ग दसवीं की छात्रा अचानक क्लास में ही बेहोश हो गई. छात्रा को सांस लेने में तकलीफ होने लगी.आनन फनान में उसे तुरंत रेफरल अस्पताल बरबीघा में भर्ती कराया गया. जहां करीब 1 घंटे की इलाज के बाद छात्र की स्थिति सामान्य हो सकी.

पढ़ाई के दौरान ही क्लास में ही बेहोश हो गई छात्रा

छात्रा की पहचान सरैया गांव निवासी सकेन्द्र पासवान के पुत्री गुंजन कुमारी के रूप में की गई है. इस संबंध में विद्यालय के शिक्षक राजीव कुमार ने बताया कि पढ़ाई के दौरान ही छात्र क्लास में ही बेहोश हो गई. स्कूल प्रबंधन के द्वारा तुरंत उसे ओआरएस का घोल भी दिया गया. लेकिन अत्यधिक गर्मी की वजह से उसकी स्थिति ज्यादा खराब हो गई थी.

इधर…जीआईपी पब्लिक स्कूल भी एक छात्रा की तबियत खराब हुई

इसी तरह का एक मामला जीआईपी पब्लिक स्कूल से भी सामने आया जहां सामाचक मोहल्ला निवासी सचिन कुमार की पुत्री दीक्षा कुमारी की भी अचानक क्लास में तबीयत खराब हो गई. उसे भी रेफरल अस्पताल बरबीघा में भर्ती कराया गया. फिलहाल दोनों छात्राओं की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है. अस्पताल में मौजूद डॉक्टर सुनीता कुमारी ने बताया कि गर्मी की वजह से इस तरह की स्थिति सामने आई है. पूछताछ में पता चला की छात्राएं बिना खाना खाए हुए ही स्कूल चली गई थी.

डॉक्टरों की सलाह खाली पेट न रहें

डॉक्टर सुनीता कुमारी ने इसको लेकर दिशा निर्देश जारी करते हुए बताया इस भीषण गर्मी में बच्चों को किसी भी परिस्थिति में खाली पेट स्कूल नहीं जाना चाहिए. खाली पेट होने की वजह से शरीर बहुत जल्द डिहाइड्रेट हो जाता है. जिसकी वजह से लू लगने की संभावना बढ़ जाती है.

Also Read: शेखपुरा में करंट लगने से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत, सफाई के दौरान हुआ हादसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >