शेखपुरा में विश्व नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

Sheikhpura News : नशे के खिलाफ एकजुट हुए न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और विधिक स्वयंसेवक. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

शेखपुरा से निरंजन कुमार की रिपोर्ट
Sheikhpura News : विश्व नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शेखपुरा जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आज लोगों को मादक और नशीली पदार्थ से दूर रहने को लेकर शपथ दिलाई गई. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद ने बताया कि इस अवसर पर जिला न्यायालय मंडल के न्यायिक अधिकारी उत्पाद मामलों के न्यायाधीश सतीश कुमार झा पोक्सो मामलों के न्यायाधीश रविन्द्र कुमार जिला विधिक संघ के महासचिव विपिन कुमार संयुक्त सचिव चंद्रमौली यादव प्राधिकार के अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार गुरुवेश नंदन, अधिवक्ता, कर्मचारी अजीत कुमार कुमार मंजेश दिनेश कुमार राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में विधिक स्वयंसेवक, गणमान्य लोग को नशीली पदार्थ से दूर रहने की शपथ दिलाई गई.

नशामुक्त समाज के लिए दूसरों को भी प्रेरित करने का लिया संकल्प

उन्हें अपने कार्य स्थल को भी नशीले पदार्थ से दूर रखने की शपथ दिलाई गई‌. इसके अलावा अपने आसपास के लोगों को भी इन सभी जानलेवा खतरनाक पदार्थ के सेवन से दूर रहने को लेकर प्रेरित करने का शपथ दिलाई गई. सरकारी कार्यायलयों और न्यायालय में मोहर्रम की छुट्टी रहने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर बताया गया कि वैश्विक स्तर पर नशीली पदार्थ से लोगों को दूर रखने और इसके व्यापार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए यह दिवस दुनिया में नशा मुक्ति के रूप में मनाया जाता है.

डीएम ने लोगों को नशीले पदार्थों से दूर रहने की दिलाई शपथ

गौरतलब है कि सरकार द्वारा भी नशा मुक्ति को लेकर नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत बीते दिन जिलाधिकारी शेखर आनंद ने ही लोगों को नशीली पदार्थ से दूर रहने की शपथ दिलाई. इस पूरे अभियान के दौरान स्कूली बच्चों के बीच नशा मुक्ति को लेकर चलाए गए विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. नशा मुक्ति अभियान में जिला प्रशासन और स्कूली बच्चों के बाद विधिक सेवा प्राधिकार ने भी पूरी ताकत झोक दी है.

Also Read : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बहाली प्रक्रिया शुरू, पहले दिन 14 अभ्यर्थी शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >