शेखपुरा में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी

Sheikhpura News : शादी समारोह में पेपर ब्लास्ट के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, कई लोग घायल. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

Sheikhpura News : शेखपुरा शहर के बाईपास तीन मुहानी स्थित एक मैरिज हॉल में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जयमाला कार्यक्रम के बीच पेपर ब्लास्ट के लिए लगाए गए ऑक्सीजन सिलेंडर के फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसमें दो महिलाओं सहित करीब सात लोग घायल हो गए. घटना के बाद पूरे पंडाल में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही क्षणों में पूरा क्षेत्र धुएं से भर गया. शादी समारोह में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे और माहौल पूरी तरह भयावह हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेपर ब्लास्ट के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा था, जो अचानक फट गया.

टीम सदस्यों से मारपीट, लीडर गोलू कुमार घायल

सूचना मिलने के बाद घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. हालांकि घटना की आधिकारिक शिकायत थाने में दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है. इस दौरान पेपर ब्लास्ट टीम के कुछ सदस्यों के साथ मारपीट की भी बात सामने आई है, जिसमें टीम लीडर गोलू कुमार सहित अन्य लोग घायल हुए हैं. विशेषज्ञों के अनुसार शादी-विवाह समारोहों में पेपर ब्लास्ट के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर का उपयोग बेहद खतरनाक हो सकता है, जिससे गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. अग्निशमन विभाग ने भी इस तरह की घटनाओं पर चिंता जताते हुए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने की अपील की है. अधिकारी मोहम्मद मोसिम ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आयोजकों को सुरक्षा मानकों का पालन करना चाहिए तथा ऑक्सीजन सिलेंडर के स्थान पर सुरक्षित गैसों जैसे CO2 या नाइट्रोजन का उपयोग किया जाना चाहिए.

Also Read : शेखपुरा के 24वें SP बने IPS हिमांशु: कप्तानी संभालते ही बोले- साइबर हॉटस्पॉट करेंगे ध्वस्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >