Sheikhpura News : बाइक और टेंपो में टक्कर तीन घायल एक रेफर

बरबीघा-बिहार शरीफ रोड में अम्माबीघा गांव के पास गुरुवार की दोपहर एक बाइक और टेंपो में आमने-सामने टक्कर हो गई. इस घटना में बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

बरबीघा-बिहार शरीफ रोड में अम्माबीघा गांव के पास गुरुवार की दोपहर एक बाइक और टेंपो में आमने-सामने टक्कर हो गई. इस घटना में बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.


Sheikhpura News : बरबीघा-बिहार शरीफ रोड में अम्माबीघा गांव के पास गुरुवार की दोपहर एक बाइक और टेंपो में आमने-सामने टक्कर हो गई. इस घटना में बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में से एक की हालत गंभीर रहने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है.

एक की बाइक पर सवार थे चार

जानकारी के मुताबिक बरबीघा से सवारी लेकर टेंपो बिहार शरीफ की ओर जा रहा था जबकि एक ही बाइक पर तीन व्यक्ति और एक बच्चा सवार होकर जमुई की तरफ जा रहे थे. अम्मा बीघा गांव के पास दोनों नियंत्रण खो दिया और राम ने सामने टक्कर हो गई. इस घटना में बाइक पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल बरबीघा में भर्ती कराया गया.

घायल जमुई के काकड़ गांव निवासी

घायलों में जमुई जिला के काकड़ गांव निवासी चंद्रशेखर महतो उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी और एक चार साल का पुत्र ऋषभ कुमार शामिल है. गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी देवी का गले के पास वाला हड्डी टूट जाने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है. वहीं अन्य घायलों की स्थिति सामान्य बताई गई है. उधर स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना में टेंपो पर सवार सभी लोगों की जान भी बाल बाल बच गई.

Also Read: शेखपुरा में करंट लगने से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत, सफाई के दौरान हुआ हादसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >