शेखपुरा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक लोन और ट्रैफिक चालान समेत इन मामलों का होगा निपटारा

शेखपुरा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न प्रकार के विवादों का निपटारा किया जाएगा. बैंक ऋण, बिजली, खनन और यातायात चालान जैसे मामले शामिल होंगे. इस लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन भी रवाना कर दिया गया है.

शेखपुरा प्रधान जिला जज संतोष कुमार तिवारी ने 12 सितंबर को आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना किया. न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना करते समय न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी के साथ अधिवक्ता उपस्थित रहे. इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया गया कि यह वाहन लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेगा.

विशेष समारोह में न्यायिक पदाधिकारी व अधिवक्ता रहे मौजूद

न्यायालय परिसर स्थित न्याय वाटिका के सामने आयोजित विशेष समारोह में न्यायिक पदाधिकारी नीरज किशोर, सतीश कुमार झा, विभा रानी, रोहित कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सब जज सुशील प्रसाद, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष चंद्र मौली यादव, महासचिव विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष शकील अहमद, अधिवक्ता राजेंद्र राज, कुणाल मेहता, दिनेश कुमार सिन्हा आदि भी मौजूद रहे.

शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को किया जाएगा प्रेरित

इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया गया कि यह प्रचार वाहन जिले के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत में शामिल होकर अपने-अपने विवाद को सौहार्दपूर्ण माहौल में समाप्त करने को लेकर प्रेरित करेगा.

बैंक, बिजली व खनन सहित इन मामलों का होगा निपटारा

राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय में लंबित सभी मामलों, बैंक ऋण से संबंधित सभी मामलों, परिवहन विभाग के यातायात चालान संबंधी मामलों के अलावा श्रम, बिजली, खनन आदि विभाग से जुड़े मामलों का निपटारा किया जाएगा.

तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर और नोटिस जारी

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लगातार मंत्रणाओं का दौर जारी है. इसके अलावा न्यायालय में लंबित मामलों के निपटारे के लिए पक्षकारों को नोटिस जारी करने का काम भी जारी है. प्राधिकार द्वारा विभिन्न बैंक प्रबंधकों, जिला प्रशासन के अधिकारियों, अधिवक्ताओं के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए तैयारी में भूमिका निभाने को लेकर मंत्रणाओं का दौर जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >