अरवल घटना के विरोध में शेखपुरा के डॉक्टर हड़ताल पर, सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा प्रभावित

Sheikhpura News : शेखपुरा में चिकित्सकों ने अरवल की घटना के विरोध में हड़ताल की, जिससे सदर अस्पताल की ओपीडी सेवा बाधित हुई. मरीजों को बिना इलाज के लौटना पड़ा. डॉक्टरों ने सरकार से सुरक्षा की मांग की है.

Sheikhpura News : गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत की घटना के विरोध में अरवल के बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर चिकित्सकों ने शेखपुरा में हड़ताल रखा. जिससे सदर अस्पताल में कामकाज ठप रहा और मरीजों को अस्पताल से बैरंग वापस लौटना पड़ा.

हालांकि, सुबह ओपीडी की सेवा जारी थी, लेकिन करीब 11:30 बजे सदर अस्पताल में काम कर रहे चिकित्सक हड़ताल में शामिल हो गए. जिससे ओपीडी की सेवा बाधित हो गई. डॉक्टरों के कक्ष के बाहर लाइन में खड़े कई लोगों को वापस लौट जाना पड़ा. इसी तरह जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी कामकाज ठप रहा.

चिकित्सकों को सुरक्षा की गारंटी मुहैया कराए सरकार

इस संबंध में भासा के जिला सचिव डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि अरवल के सिविल सर्जन डॉ. राजकिशोर प्रसाद के साथ मारपीट की घटना के विरोध में जिले के सभी चिकित्सक संघ के आह्वान पर हड़ताल पर रहे. जिससे कामकाज बाधित रहा और मरीजों को चिकित्सकों से बिना दिखाए लौटना पड़ा.

भासा के अध्यक्ष ने कहा कि चिकित्सकों को सुरक्षा की गारंटी सरकार मुहैया कराए.

इस तरह की घटनाओं से भय का बन रहा माहौल

इस तरह की घटनाओं से चिकित्सकों में भय का वातावरण बनता है और कभी भी कोई अनहोनी की आशंका बनी रहती है.

उन्होंने कहा कि अस्पताल में हमेशा सामान्य मरीजों के साथ ही कई गंभीर मरीज होते हैं, जिनकी जान बचाना बेहद मुश्किल होता है.

Also Read : शेखपुरा में मकान मालिक बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किराये पर नहीं दे सकेंगे मकान, जानें नया नियम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >