शेखपुरा के चार प्रखंडों में खुलेंगे नए डिग्री कॉलेज, आज होगा उद्घाटन, ग्रामीण छात्रों को मिलेगी उच्च शिक्षा

Sheikhpura New Degree College : शेखपुरा जिले में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आज एक नया इतिहास रचा जा रहा है. चार नए डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन होने से स्थानीय विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी.

Sheikhpura New Degree College : शेखपुरा जिले के लिए बुधवार का दिन उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक साबित होने जा रहा है. जिले के चार प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेजों का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा. इन कॉलेजों की शुरुआत से स्थानीय विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

वर्चुअल माध्यम से होगा राज्यस्तरीय उद्घाटन

राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना एवं भागलपुर से वर्चुअल माध्यम से चारों डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे. इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिनमें राज्य सरकार के मंत्री एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे.

अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे मंत्री और जनप्रतिनिधि

बरबीघा प्रखंड के उच्च विद्यालय मेला परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में बिहार सरकार के भवन निर्माण एवं ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. वहीं, प्लस टू उच्च विद्यालय चेवाड़ा  में शुरू हो रहे डिग्री कॉलेज के उद्घाटन कार्यक्रम में जिले की प्रभारी मंत्री एवं समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता उपस्थित रहेंगी.

घाटकुसुंभा और अरियरी में भी होगा शुभारंभ

घाटकुसुंभा प्रखंड के उच्च विद्यालय बाउंघाट में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य  ललन प्रसाद शिरकत करेंगे. इसके अलावा अरियरी प्रखंड के उच्च विद्यालय रेवता में भी नए डिग्री कॉलेज का उद्घाटन किया जाएगा.

ग्रामीण विद्यार्थियों को मिलेगा सीधा लाभ

जिले में एक साथ चार डिग्री कॉलेजों की शुरुआत को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. इससे उच्च शिक्षा की पहुंच ग्रामीण क्षेत्रों तक मजबूत होगी तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने ही जिले में उपलब्ध हो सकेगी. स्थानीय लोगों और शिक्षा प्रेमियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जिले के शैक्षणिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है.

Also Read : राकेश कुमार ने शेखपुरा के नए DDC के रूप में संभाला पदभार, पारदर्शी विकास को बताया प्राथमिकता


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >