शेखपुरा : अमानतपुर में नल-जल योजना बंद, गलियों में जलजमाव से परेशानी; ग्रामीण बोले- विकास नहीं तो वोट नहीं

शेखपुरा के अमानतपुर गांव में पेयजल की गंभीर समस्या है, नल-जल योजना फेल हो चुकी है और गांव में जलजमाव व गंदगी से लोग परेशान हैं. ग्रामीणों ने विकास न होने पर 'वोट नहीं' देने की चेतावनी दी है.

Sheikhpura Drinking Water Crisis : शेखपुरा जिले के कोसुम्भा पंचायत के अमानतपुर गांव में पेयजल, गली-नाली और सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि शेखपुरा से गांव तक सड़क की स्थिति ठीक है, लेकिन गांव में प्रवेश करते ही जगह-जगह कीचड़ और जलजमाव के कारण आवागमन मुश्किल हो जाता है.

गंदगी और जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है तथा डायरिया समेत अन्य बीमारियों का खतरा बना रहता है.

पेयजल संकट और नल-जल योजना की विफलता

ग्रामीणों के अनुसार गांव की आबादी करीब 1500 है. पेयजल के लिए चार नल-जल बोरिंग और स्टैंड लगाए गए हैं, लेकिन जलस्तर नीचे चले जाने के कारण सभी बंद पड़े हैं. पानी के लिए लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है. इसी दौरान एक वृद्ध महिला के पैर में चोट लगने की बात भी ग्रामीणों ने बताई.

Also Read : बोधगया में निरंजना नदी के दलदल में फंसे युवक का शव बरामद, 24 घंटे से तलाश कर रही थी SDRF की टीम

शिकायतों की अनदेखी और बिजली की अनियमित आपूर्ति

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ. बिजली की अनियमित आपूर्ति भी परेशानी बढ़ा रही है.

Also Read : खाना नहीं मिलने पर 75 वर्षीय पति ने पत्नी की चाकू से हत्या की, थाने पहुंचकर बोला-मुझे फांसी दीजिए

'विकास नहीं तो वोट नहीं' का नारा और प्रमुख मांगें

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि इस बार ‘विकास नहीं तो वोट नहीं’ का नारा बुलंद किया जाएगा. उन्होंने जिला पदाधिकारी से सड़क निर्माण, जल निकासी और नल-जल योजना में पाइपलाइन बढ़ाकर पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

प्रदीप कुमार प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. धोरैया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >