कराटे खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, 33 प्रशिक्षुओं ने पास किया बेल्ट टेस्ट कराटे

Sheikhpura News : श्यामासरोवर पार्क में आयोजित एक दिवसीय कराटे बेल्ट टेस्ट में 33 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया. इसमे सीनियर वर्ग में अर्पित को ब्राउन बेल्ट व सोनाक्षी को पर्पल बेल्ट में पदोन्नत किया गया.

Sheikhpura News : सत्येंद्र कुमार की रिपोर्ट शहर के श्यामासरोवर पार्क में आयोजित एक दिवसीय कराटे बेल्ट टेस्ट में जिले के 33 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया. सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलतापूर्वक अपना बेल्ट टेस्ट उत्तीर्ण किया और विभिन्न श्रेणियों में प्रमोशन प्राप्त किया.

सीनियर वर्ग में अर्पित राज को ब्लू बेल्ट से ब्राउन बेल्ट में डबल प्रमोशन दिया गया. वहीं सोनाक्षी सुमन को ऑरेंज बेल्ट से पर्पल बेल्ट में पदोन्नत किया गया.

जानिए…जूनियर वर्ग में किसको मिला प्रमोशन

जूनियर वर्ग में अमरजीत कुमार को येलो बेल्ट से ऑरेंज बेल्ट तथा कुंजनयन कुमार को ऑरेंज बेल्ट से ग्रीन बेल्ट में प्रमोशन मिला. वहीं व्हाइट बेल्ट से ग्रीन बेल्ट में डबल प्रमोशन पाने वालों में काजल कुमारी, प्रीति कुमारी, रिया कुमारी, शीला कुमारी, आरूषी कुमारी, अंसिता कुमारी, गौरी कुमारी, अनुराधा कुमारी, अंशिका कुमारी एवं करण कुमार शामिल रहे.

इसके अलावा व्हाइट बेल्ट से येलो बेल्ट में प्रमोट होने वालों में रौशन कुमार, पीयूष कुमार, मानसी कुमारी, अरेन आनंद, परी मिश्रा, सिद्धार्थ कुमार, मंजूषा श्री एवं रिद्धिमन श्री सहित अन्य प्रशिक्षु शामिल रहे.

बेल्ट टेस्ट से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है

इस बेल्ट टेस्ट का संचालन जिला कराटे प्रशिक्षक सेंसेई खुशबू कुमारी, सेंसेई सत्यदेव कुमार, सेंसेई निखिल कुमार, सेंपई राजीव कुमार, पंकज कुमार, मनीष कुमार, अनुपम कुमार एवं दीपक कुमार ने किया. वहीं व्यवस्थापक रतन कुमार, अमर कुमार एवं सोनी कुमारी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

शेखपुरा जिला कराटे संघ के सचिव सिहान-दाई अशोक कुमार ने बताया कि इस प्रकार के बेल्ट टेस्ट से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है तथा उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलती है.

Also Read : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शेखपुरा में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ, न्यायिक अधिकारियों ने दिया जागरूकता का संदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >