Sheikhpura News : सड़क हादसे में घायल किशोर की रास्ते में हुई मौत, सरकारी एम्बुलेंस खराब होने का लगाया आरोप

Sheikhpura News : परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे में घायल युवक को सरकारी एंबंलेंस से इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था. इसी दौरान एंबुलेंस खराब हो गई. और किशोर ने रास्ते में ही दम तोड तोड़ दिया.

Sheikhpura News : (रंजीत कुमार) जिले में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है. सड़क हादसे में घायल एक किशोर की इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई. परिजनों ने आरोप लगाया कि सरकारी एम्बुलेंस रास्ते में खराब हो गई, जिसके कारण समय पर इलाज नहीं मिल सका.

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुआ था किशोर

मृतक की पहचान 17 वर्षीय सचिन कुमार के रूप में हुई है. वह बिजेंद्र रविदास का पुत्र था और अरियरी थाना क्षेत्र के विद्यापुर रविदास टोला का रहने वाला था. बताया गया कि रविवार की शाम करीब छह बजे हुसैनाबाद बेलछी मोड़ के पास सचिन नदी के पुल पर किनारे खड़ा था. इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया.

परिजनों ने कहा एंबुलेंस खराब नहीं होती तो बच सकती थी जान

स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोर को तुरंत सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया.
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. परिजन सरकारी एम्बुलेंस से उसे पटना ले जा रहे थे, लेकिन बरबीघा पहुंचते ही एम्बुलेंस खराब हो गई. काफी देर तक दूसरी गाड़ी का इंतजार करना पड़ा. इसी बीच घायल सचिन की हालत बिगड़ती गई और रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

Also Read : दो साल के प्यार ने जीती जंग, भाई के विरोध पर सारी बंदिशें तोड़ दूल्हे के घर पहुंची दुल्हन, शिव मंदिर में हुई शादी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >