शेखपुरा: कोर्ट ने अस्पताल अधीक्षक को किया तलब, कहा–न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं

Sheikhpura News : विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि अस्पताल अधीक्षक का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो न्यायालय उनके विरुद्ध अदालत की अवमानना की कार्रवाई भी शुरू कर सकता है.

Sheikhpura News : सदर अस्पताल के अधीक्षक को जेल में बंद एक कैदी की जमानत की सिफारिश करना महंगा पड़ गया. उपाद (शराबबंदी) मामले की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश ने इसे न्यायिक कार्य में हस्तक्षेप मानते हुए अस्पताल अधीक्षक को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया है.

27 जून को 60 पाउच के साथ गिरफ्तार हुआ था आरोपी

विशेष लोक अभियोजक अरविंद कुमार ने बताया कि अरियरी थाना क्षेत्र के जोधनबीघा गांव निवासी अरविंद चौहान को 27 जून को 250 मिलीलीटर शराब के 60 पाउच के साथ गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद उसने अपनी दोनों किडनी खराब होने और लीवर संबंधी बीमारी की जानकारी जेल प्रशासन को दी. इसके बाद इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल भेजा गया.

अधीक्षक ने जमानत देने का अनुरोध किया

इलाज के दौरान सदर अस्पताल के अधीक्षक ने बिना किसी सक्षम प्राधिकारी या न्यायालय के निर्देश के कैदी की विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट तैयार कर न्यायालय को भेज दी. रिपोर्ट में मेडिकल स्थिति बताने के साथ-साथ कैदी को जमानत देने का भी अनुरोध किया गया.

नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा

मामले की सुनवाई कर रहे उपाद मामलों के विशेष न्यायाधीश सतीश कुमार झा ने इस पर कड़ा एतराज जताया. उन्होंने इसे न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप और अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन माना.अदालत ने अस्पताल अधीक्षक को नोटिस जारी कर स्वयं उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है.

विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि यदि अस्पताल अधीक्षक का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो न्यायालय उनके विरुद्ध अदालत की अवमानना की कार्रवाई भी शुरू कर सकता है.

Also Read: भरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाले बहुजन महापंचायत में नहीं जायेंगे मांझी, कहा- कुछ लोग फिराक में हैं कि कुछ गलत हो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >