Har Ghar Tiranga Campaign : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर यहां भी पूरा उत्साह देखा जा रहा है. विभिन्न शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ आम लोगों में इसे लेकर उत्साह है. शेखपुरा में 12 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है.
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विशेष सेल्फी प्वाइंट
हर घर तिरंगा अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत बेलछी गांव में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विशेष सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है.
जहां बड़ी संख्या में विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाएं हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सेल्फी के साथ तस्वीर को शिक्षा विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर लोड करने के लिए भेज रही हैं.
सेल्फी प्वाइंट की शुरुआत और बालिकाओं का उत्साह
सेल्फी पॉइंट की शुरुआत विद्यालय की वार्डन वाजदा तबस्सुम, रूबी कुमारी, नवीन कुमार, गोरेलाल ठाकुर आदि ने अपनी-अपनी तस्वीर तिरंगे के साथ लेकर की. इसके बाद सभी बालिकाएं उत्साह के साथ तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर खींचते हुए उसे आधिकारिक पोर्टल पर लोड करने के लिए भेजा.
Also Read : भोजपुर का बाबा लंगटनाथ धाम: जहां शिव पूजा से पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं, 5 तस्वीरों में जानिए कहानी
स्वतंत्रता सप्ताह और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का विशेष अवसर
गौरतलब है कि इस साल राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के डेढ़ सौ साल पूरा होने के अवसर पर स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन विशेष रूप से किया जा रहा है.
यह स्कूली बच्चों के बीच देश प्रेम को बढ़ावा देने वाला कार्यक्रम साबित होने जा रहा है. आम लोगों में भी इस आयोजन को लेकर पूरा उत्साह देखने को मिल रहा है.
