शेखपुरा जिला विधिक संघ चुनाव में सरगर्मियां तेज, महासचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

Sheikhpura News : शेखपुरा जिला विधिज्ञ संघ के द्विवार्षिक चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि आज है. 17 पदों के लिए 340 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

Sheikhpura News : शेखपुरा जिला विधिक संघ के द्विवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. 25 जुलाई को निर्धारित मतदान के लिए नामांकन का काम चल रहा है. सोमवार, 13 जुलाई नामांकन की अंतिम तिथि है. 9 जुलाई से शुरू नामांकन में अभी तक दो दर्जन से ज्यादा उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है.

महिला आरक्षण और नए नियम

इस चुनाव में अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, सहायक सचिव, कोषाध्यक्ष, अंकेक्षक, कार्यकारिणी सदस्य सहित कुल 17 पदों पर निर्वाचन होना है. बिहार राज्य बार काउंसिल के मॉडल रूल 2018 के अनुसार यह चुनाव कराए जा रहे हैं, जिसके तहत किसी भी एक पद पर लगातार दो कार्यकाल से ज्यादा कोई भी अधिवक्ता पदाधिकारी नहीं रह सकता है. इस बार के चुनाव में एक तिहाई पद महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित रहना भी एक दूसरा आकर्षण बन गया है.

प्रमुख पदों पर कड़ा मुकाबला

बताया गया कि निवर्तमान महासचिव विपिन कुमार ने दूसरी बार फिर से महासचिव बनने के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है, लेकिन उन्हें चुनौती देने के लिए निवर्तमान अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह द्वारा भी महासचिव पद के लिए ही नामांकन किए जाने की संभावना है.

हालांकि, महासचिव के सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माने जाने वाले पद के निर्वाचन को त्रिकोणीय बनाने के लिए सनोज कुमार अधिवक्ता ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. उधर, अध्यक्ष पद के लिए चंद्रमौलेश्वर प्रसाद और अधिवक्ता सुशील कुमार के बीच अभी तक सीधी टक्कर देखी जा रही है. हालांकि, अधिवक्ताओं के बीच संघ के चुनाव को लेकर यह लड़ाई अंतिम रूप से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही सामने आएगी.

चुनाव कार्यक्रम और सरगर्मियां तेज

सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि समाप्त होने के बाद 14 और 15 तारीख को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. इसके बाद नामांकन करने वाले अधिवक्ता उम्मीदवारों को अपने नाम वापस लेने का मौका मिलेगा. इस चुनाव के लिए बनाए गए निर्वाची पदाधिकारी कृष्णा प्रसाद तिवारी द्वारा 20 जुलाई को चुनाव मैदान में टिके सभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी.

इस बीच, चुनाव को लेकर जिला अधिवक्ता संघ में पूरी सरगर्मियां देखने को मिल रही हैं. चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे अधिवक्ता उम्मीदवार अपने पक्ष में अधिक से अधिक अधिवक्ताओं को करने में जुट गए हैं. इस चुनाव में 340 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

Also Read : बिहार स्टेट ओलंपिक ट्रायल में शेखपुरा के 11 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, टीम मुजफ्फरपुर रवाना


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >