Crime News: बीए की छात्रा के साथ हैवानियत, तीन युवकों पर लगाया आरोप, घटना की जांच में जुटी पुलिस

Crime News: बिहार के शेखपुरा जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बीए की छात्रा को निशाना बनाया गया, जिसके बाद तीन युवकों पर आरोप लगाया गया. पुलिस पूरे घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है.

Crime News: बिहार में लगातार बदमाशों द्वारा आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. इस बीच दिल दहला देने वाला मामला शेखपुरा जिले से सामने आया है. जहां, बीए की छात्रा को निशाना बनाया गया. यह पूरी घटना जिले के करंडे थाना क्षेत्र के एक गांव की है. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, 19 वर्षीय बीए की छात्रा रात में शौच के लिए अपने घर से बाहर निकली थी. लेकिन, इसी दौरान बदमाश ने उसे पकड़ लिया.

मामले को लेकर शिकायत दर्ज

छात्रा को जबरन सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस पूरी घटना को लेकर पीड़िता के द्वारा स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. गांव के ही युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है. पीड़िता की ओर से यह बताया गया कि, आरोपी युवक के घर जब शिकायत करने पीड़िता के परिजन पहुंचे तो घरवालों के साथ मारपीट की गई. आरोपी की मां ने भी पीड़िता के परिजनों के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की.

पुलिस घटना की जांच में जुटी

जिसके बाद इस घटना में पूरे तीन युवकों को आरोपित ठहराया गया है. इधर, शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस की ओर से पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. इसके साथ ही मामले की जांच में जुट गई है. इसके साथ ही हर एक पहलु पर पड़ताल की जा रही है. ऐसे में देखना होगा कि, आरोपियों की गिरफ्तारी कब तक होती है.

Also Read: Bihar Crime: सहरसा में पुलिस क्लब के पास मिला युवक का शव, पत्थर से कुचलकर हत्या

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >