शेखपुरा में ट्रक चालक की हत्या, मामूली विवाद में सहचालक ने चाकू से उतारा मौत के घाट

शेखपुरा में आपसी रंजिश के चलते सहचालक ने ट्रक चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है.

Shiekhpura Murder Case : शेखपुरा में दो दिन पहले हुई ट्रक चालक की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि ट्रक के सहचालक ने ही की थी. टाउन थाना पुलिस की जांच में पता चला कि मामूली विवाद ने इतना खतरनाक रूप ले लिया कि सहचालक ने सब्जी काटने वाले चाकू से चालक की गला रेतकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुलझा लिया.

मामूली विवाद बना हत्या की वजह

टाउन थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक चालक और सहचालक दोनों साथ में ट्रक लेकर शेखपुरा पहुंचे थे. इसी दौरान दोनों के बीच गाली-गलौज और मामूली कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सहचालक ने पास में मौजूद चाकू उठाकर चालक पर हमला कर दिया.

गले पर दो बार किया वार

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से चालक के गले पर दो बार वार किया. हमला इतना गंभीर था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया.

मोतिहारी का रहने वाला था मृतक

मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के बथना गांव निवासी लालदीप शाह के रूप में की गई है. वह पेशे से ट्रक चालक था और काम के सिलसिले में शेखपुरा आया हुआ था.

पैसों को लेकर भी हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, ट्रक मालिक ने चालक को रास्ता खर्च के लिए 16 हजार रुपये दिए थे. इसमें से करीब 13 हजार रुपये का डीजल भरवाया गया था. पुलिस ने चालक के पास से 3900 रुपये भी बरामद किए हैं. आशंका जताई जा रही है कि पैसों को लेकर भी विवाद हुआ था.

आरोपी सहचालक गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर निवासी ट्रक मालिक की निशानदेही पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सहचालक को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में कई अहम जानकारी सामने आई है.

जांच जारी, जल्द होगी पूरी जानकारी सार्वजनिक

थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले के कुछ बिंदुओं पर अभी जांच जारी है, इसलिए फिलहाल सभी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा विस्तार से किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >