बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2026: छह परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती, 2106 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Bihar Police Constable Exam 2026 : विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

शेखपुरा से निरंजन कुमार की रिपोर्ट
Bihar Police Constable Exam 2026 : केंद्रीय चयन परिषद द्वारा आयोजित विशेष शाखा के सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए आयोजित बुधवार की परीक्षा में 2106 परीक्षार्थी भाग लेंगे. जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा विभाग के सहयोग से सभी 6 परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है. सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगाने के साथ-साथ वीक्षकों को भी तैनात कर दिया गया है.

परीक्षा को लेकर कड़े निर्देश, एक घंटा पहले बंद होगा प्रवेश द्वार

यह परीक्षा बुधवार को एक पाली में दो सत्रों में आयोजित की जाएगी प्रथम सत्र मंड 10 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरे सत्र में 12 बजे से 1:30 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी. दोनों सत्रों के लिए अलग-अलग प्रश्न पत्र दिए जाएंगे परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के 1 घंटा पूर्व के बाद परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. परीक्षा हॉल में परीक्षार्थियों को हर हाल में 9 बजे तक प्रवेश करना होगा. परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के पूर्व सभी परीक्षार्थियों के सघन तलाशी की व्यवस्था की गई है. परीक्षार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक सामग्री मोबाइल आदि ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

दूसरी सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय में कड़ी तैयारी

सभी के प्रवेश पत्र और अन्य पहचान पत्र से मिलान करने के बाद परीक्षा हॉल में प्रवेश संभव हो सकेगा. इसी प्रकार केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे पद के लिए 28 तारीख को भी एक अन्य परीक्षा निश्चित है. इस परीक्षा में कल 2896 परीक्षार्थी भाग लेंगे. इस परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय स्थित सात विद्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. ऊषा पब्लिक स्कूल मुरलीधर मुरारका बालिका उच्च विद्यालय संस्कार पब्लिक स्कूल संजय गांधी स्मारक महिला महाविद्यालय डीएम प्लस टू उच्च विद्यालय रामाधीन महाविद्यालय और इस्लामिया प्लस टू उच्च विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.

500 गज के दायरे में धारा 163 लागू

केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती परीक्षा के तहत विशेष शाखा के सिपाही नियुक्ति हेतु बुधवार को होने वाली परीक्षा को लेकर सभी परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. परीक्षा अवधि के दौरान पांच से अधिक व्यक्तियों का नाजायज मजमा इस परिधि के अंदर वर्जित रहेगा. इस परिधि में घातक हथियार लेकर चलना भी वर्जित रहेगा. इस दौरान इस परिधि में फोटो स्टेट मशीन का संचालन नहीं किया जाएगा हालांकि इस दौरान सभी आवश्यक और आपातकालीन सेवाएं चालू रहेगा.

ऊषा पब्लिक स्कूल समेत 6 विद्यालयों में होगी सिपाही भर्ती परीक्षा

जिला मुख्यालय के ऊषा पब्लिक स्कूल मुरलीधर मुरारका बालिका उच्च विद्यालय संस्कार पब्लिक स्कूल संजय गांधी स्मारक महिला महाविद्यालय डीएम प्लस टू उच्च विद्यालय और रामाधीन महाविद्यालय में इस परीक्षा के लिए कुल छः केंद्र निर्धारित किए गए हैं. इस संबंध में अनुमंडल अधिकारी ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात सभी दंडाधिकारियों को इस निषेधाज्ञा आदेश के उल्लंघन करने पर कोई से सभी व्यक्तियों को अविलंब हिरासत में लेते हुए कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया है.

Also Read : शेखपुरा में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा, सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >