शेखपुरा में एक्सयूवी कार से 1032 कैन बीयर बरामद, चालक फरार

Bihar Liquor Ban : शेखपुरा जिले के करंडे थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लहना गांव के पास एक एक्सयूवी गाड़ी से 1032 कैन बीयर बरामद की है. पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Bihar Liquor Ban : (प्रदीप कुमार) शेखपुरा जिले के करंडे थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लहना गांव के पास एक एक्सयूवी गाड़ी से 1032 कैन बीयर बरामद की है. पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस कार्रवाई के बाद इलाके में शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है.

पुलिस को देखते ही तेज रफ्तार में भागा चालक

जानकारी के अनुसार पुलिस को देखकर एक्सयूवी चालक तेज रफ्तार में लहना गांव की ओर भागने लगा. पुलिस ने जब पीछा किया तो कुछ दूर जाने के बाद वाहन का टायर फट गया. इसके बाद चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया.

तलाशी में भारी मात्रा में बीयर बरामद

पुलिस ने जब एक्सयूवी की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में बीयर की खेप बरामद हुई. गिनती के दौरान वाहन से कुल 1032 कैन बीयर जब्त की गई. पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

शराब की बड़ी खेप पहुंचाने की थी तैयारी

करंडे थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शराब की खेप को अवैध रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंचाया जा रहा था. उन्होंने कहा कि मामले में शामिल शराब कारोबारियों और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है.

शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार चल रहा अभियान

थानाध्यक्ष ने कहा कि जिले में शराब तस्करी के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Also Read : आटा चक्की की आड़ में शराब कारोबार का खुलासा, मिल मालिक गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >