शेखपुरा के अरियरी में 1 महीने से नल-जल ठप, गंदगी से भरी गलियों में जीने को मजबूर लोग

अरियरी के बेलछी महादलित टोला में एक माह से नल-जल आपूर्ति बंद है, जिससे ग्रामीणों को भारी पेयजल संकट और जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत सनैया पंचायत के बेलछी वार्ड नंबर 13 स्थित महादलित टोला में पिछले करीब एक महीने से नल-जल आपूर्ति ठप है. इससे पूरे इलाके में पेयजल संकट गहरा गया है और ग्रामीणों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है. हालात ऐसे हैं कि लोग दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हैं, वहीं कई परिवारों को दिनभर की जरूरत पूरी करने में भी परेशानी हो रही है.

एक महीने से बंद पड़ी नल-जल योजना

ग्रामीणों के अनुसार, नल-जल योजना पिछले एक महीने से पूरी तरह बंद है. कई बार संबंधित विभाग को सूचना देने के बावजूद अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है. इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

गली नहीं बनने से बढ़ी परेशानी

इलाके में गली का निर्माण नहीं होने के कारण नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है. इससे पूरे मोहल्ले में कीचड़ और गंदगी फैल गई है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है.

फिसलकर चोटिल हो रहे लोग

ग्रामीणों ने बताया कि गंदगी और फिसलन के कारण कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं. खासकर बच्चे और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है.

वार्ड सदस्य ने उठाई आवाज

वार्ड सदस्य विपिन रविदास ने बताया कि नल-जल समस्या को लेकर कई बार पीएचईडी विभाग में शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने पूरे पंचायत में नल-जल व्यवस्था को चिंताजनक बताया.

जलस्तर गिरने और बारिश की कमी का असर

ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर नीचे जाने और पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण भी पानी की समस्या बढ़ी है. इससे सरकारी योजना का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है.

प्रशासन से समाधान की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नल-जल आपूर्ति बहाल करने और गली-नाली का निर्माण कराने की मांग की है. साथ ही जल संरक्षण और पानी की बर्बादी रोकने की अपील भी की गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

प्रदीप कुमार प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. धोरैया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >