चार सौ मीटर दौड़ में नंदिता अव्वल

बरबीघा : संत मैरिस इंग्लिश स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ. यह प्रतियोगिता बाल दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को भव्य रूप से आयोजित की जाती है. प्रतियोगिता स्कूल स्तर पर चार हाउस (ग्रीन हाउस, रेड हाउस, व्हाइट हाउस, ब्लू हाउस) के बीच हो […]

बरबीघा : संत मैरिस इंग्लिश स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ. यह प्रतियोगिता बाल दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को भव्य रूप से आयोजित की जाती है. प्रतियोगिता स्कूल स्तर पर चार हाउस (ग्रीन हाउस, रेड हाउस, व्हाइट हाउस, ब्लू हाउस) के बीच हो रही है.

इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला खेल प्रभारी प्रमोद चौधरी ने झंडोत्तोलन कर किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि बरबीघा की धरती पर बहुत ही प्रतिभावान है. इस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवा चुकी है. इस मौके पर संस्थान के प्राचार्य प्रिंस पीजे ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल का होना भी बहुत जरूरी है. पहले दिन के खेल में 50 मीटर बालक वर्ग में स्वर्ण पदक रिषभ कुमार, 400 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक नंदिता कुमारी,

रजत पदक अनिशा कुमारी, कांस्य पदक अमीशा कुमारी, लंबी कूद बालक वर्ग में स्वर्ण पदक राकेश कुमार, रजत पदक शिवम कुमार, कांस्य पदक धीरज कुमार, 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में स्वण्र पदक गौतम राज, रजत पदक चुनचुन कुमार एवं कांस्य पदक शिव कुमार, गाोला फेंक प्रतियोगिता बालक वर्ग में स्वर्ण पदक शिवम कुमार, रजत पदक साहित राज, कांस्य पदक पुष्प राज को मिला.

इस प्रतियोगिता के प्रभारी शरद कुमार ने कहा कि हमारे विद्यालय के बच्चे काफी प्रतिभाशाली है. इस संस्थान के बच्चे राज्य स्तर पर बॉलीवॉल प्रतियोगिता में परचम लहरा चुके हैं. अब राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरा कर इस क्षेत्र को गौरव हासिल करवायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >