कलयुगी पिता ने नाबालिग पुत्री के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास

शेखपुरा : टाउन थाना क्षेत्र के अहियापुर मोहल्ले के वार्ड न.12 में एक कलयुगी पिता ने आधी रात को अपनी ही नाबालिग पुत्री को हवस का शिकार बनाना चाहा. इस घटना की जानकारी जब अहले सुबह पीडिता ने अपनी माँ को दी तब मामला सामने आ गया. पति की हरकतों से तंग आकर पीडिता की […]

शेखपुरा : टाउन थाना क्षेत्र के अहियापुर मोहल्ले के वार्ड न.12 में एक कलयुगी पिता ने आधी रात को अपनी ही नाबालिग पुत्री को हवस का शिकार बनाना चाहा. इस घटना की जानकारी जब अहले सुबह पीडिता ने अपनी माँ को दी तब मामला सामने आ गया. पति की हरकतों से तंग आकर पीडिता की माँ ने मामले को स्थानीय पार्षद के यहां ले गये. घटना की खबर धीरे- धीरे पुरे मोहल्ले में जंगल की आग की तरह फ़ैल गयी. मोहल्ले के लोग इकट्ठा होकर उक्त आरोपी पिता का आधा सर और मूंछ मुंडवाकर मोहल्ले में घुमाया. आखिरकार इस घटना में स्थानीय पार्षद ने दोनों पक्षों के लोगों को सुलह समझौते के लिए एकत्रित किया.

स्थानीय सूत्रों के अनुसार पीड़िता जब सोयी थी तब उसका पिता वहाँ पहुचा और अश्लील हरकते करने लगा. पीड़िता के शोर मचाने पर पिता ने उसका मुह बंद कर चुप रहने को कहा. पहली घटना में माँ के कहने पर पीडिता ने चुप्पी साध ली थी. लेकिन इस बार की घटना में पीड़िता के साथ उसकी माँ भी अपने हैवान पति से बगावत पर उतर आयी. इधर मामले के सुलह में पहल कर रहे स्थानीय पार्षद मो.शाहवाज खान ने बताया की पिता पुत्री के बीच सौतेली माँ को लेकर विवाद चल रहा है. इसी विवाद के कारण इस तरह की घटना को लेकर मामले सामने आये है. फिलहाल इस विवाद को लेकर टाउन थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने अनभिज्ञता जाहिर किया है. साथ ही कहा की इस तरह के मामले अगर सामने आये तब निश्चित ही कारवाई की जायेगी.
-सोशल मीडिया पर वायरल –
टाउन थाना क्षेत्र के इस मामले में दोपहर से ही स्थानीय लोगों के द्वारा सोशल मीडिया पर मामले को लाया जा रहा था. शेसल मीडिया पर सुबह आरोपी के सर मुड़वाकर घुमाने की भी तस्वीर सामने आये थे .इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी पिता फेरी का काम करता था,जबकि पीडिता की तीन बहने और माँ दाई का काम करती थी है. घटना की चारो और निंदा की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >