राजस्व कर्मचारियों को सौंपा गया कार्यभार

अरियरी (शेखपुरा) : अंचल कार्यालय अरियरी में जिले के अन्य अंचलों से स्थानांतरण के बाद तीन राजस्व कर्मचारियों ने योगदान दिया, जिन्हें सीओ अनुज कुमार ने सोमवार को विभिन्न राजस्व ग्राम कचहरी का प्रभार सौंपा. जानकारी के अनुसार भागीरथ यादव को राजस्व ग्राम कचहरी हुसैनाबाद व डीहा, पांडेय जी को कसार, वीमान व सनैया, लाल […]

अरियरी (शेखपुरा) : अंचल कार्यालय अरियरी में जिले के अन्य अंचलों से स्थानांतरण के बाद तीन राजस्व कर्मचारियों ने योगदान दिया, जिन्हें सीओ अनुज कुमार ने सोमवार को विभिन्न राजस्व ग्राम कचहरी का प्रभार सौंपा.

जानकारी के अनुसार भागीरथ यादव को राजस्व ग्राम कचहरी हुसैनाबाद व डीहा, पांडेय जी को कसार, वीमान व सनैया, लाल बहादुर शास्त्री को चोरवर व वरूणा, शंकर सुमन को चोढ़ दरगाह एवं राजकुमार वर्मा को एफनी व हजरतपुर मड़रो का प्रभार दिया गया. सभी राजस्व कर्मचारियों को यथाशीघ्र अपने-अपने क्षेत्र का कार्यभार संभालते हुए राजस्व वसूली व दाखिल- खारिज संबंधी लंबित मामलों का निबटारा करने का निर्देश दिया गया.

अंचलाधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि उपरोक्त राजस्व कर्मचारियों के योगदान करने के उपरांत अब दाखिल-खारिज व राजस्व वसूली में तेजी आयेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >