राहत की करें पूर्ण तैयारी: अतीश चंद्रा

बिहारशरीफ : ढ़ से बचाव व पुनर्वास की तैयारी का जायजा लेने के लिए जिला प्रभारी सचिव अतीश चंद्रा मंगलवार को नालंदा पहुंचे. प्रभारी सचिव ने स्थानीय सर्किट हाउस में डीएम डॉ त्याग राजन व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक तैयारी के बारे में विस्तार से जानकारी लिये. साथ ही, कई स्थानों पर जाकर भी […]

बिहारशरीफ : ढ़ से बचाव व पुनर्वास की तैयारी का जायजा लेने के लिए जिला प्रभारी सचिव अतीश चंद्रा मंगलवार को नालंदा पहुंचे. प्रभारी सचिव ने स्थानीय सर्किट हाउस में डीएम डॉ त्याग राजन व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक तैयारी के बारे में विस्तार से जानकारी लिये. साथ ही, कई स्थानों पर जाकर भी लिये. उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अफसर व कर्मी को जेल भी हो सकती है. जिले में सभी तरह की व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया गया.

राहत कैंप के लिए 162 स्थान चिह्नित : डीएम डॉ.त्याग राजन ने बताया कि अब तक 125 सरकारी व छह निजी नाव उपलब्ध है. राहत कैंप चलाने के लिए 162 स्थानों को चिह्नित किया गया. पीएचइडी को सभी राहत कैंप में लगने वाले चापाकल को ठीक करने व नया गाड़ने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है. सीएस को आदेश दिया गया कि हैजा व अन्य बीमारियों से बचाव के लिए दवा उपलब्ध रखें.
पानी साफ करने के लिए हैलोजन टैबलेट की भी व्यवस्था करने को कहा गया. आपदा के समय सभी वरीय अधिकारी प्रखंडों में ही रहेंगे. डीएम ने बताया कि प्रमुख तटबंधों की मरम्मत कर ली गयी है. कुछ पर काम जारी है. जिस क्षेत्र में तटबंध टूटने या काट दिये जाने की संभावना है़
तटबंधों की रक्षा करेंगे जवान:
वहां शिफ्ट में होमगार्ड के जवानों की तैनाती की जा रही है. सभी थानों के वायरलेस को कार्यरत हालत में रखने को कहा गया. श्री चंद्रा ने कहा कि जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष को आधुनिक तरीके से ऑपरेट कर लें. डीएओ को आकस्मिक फसल योजना की भी तैयारी कर लेने को कहा गया. एलडीएम को कहा गया कि बैंक खाता की आधार सीडिंग जल्दी पूरा कर लें. इस मौके पर एडीएम मुर्शीद आलम,जिला पंचायती राज पदाधिकारीअभय कुमार सिंह,डीटीओ शैलेंद्र नाथ, वरीय डिप्टी कलेक्टर ब्रजेश कुमार,रवींद्र राम, प्रमोद कुमार,विजय कुमार उपाध्याय सभी एसडीओ आदि मौजूद थे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >