पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मेलन 21-22 को

शेखपुरा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यभर के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से सीधे संपर्क करेंगे. मुख्यमंत्री 21 और 22 जुलाई को होने वाले संबोधन के लिए यहां तैयारी तेज कर दी गयी है. सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री टाउन हॉल में मौजूद प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे़ दूसरे दिन […]

शेखपुरा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यभर के नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से सीधे संपर्क करेंगे. मुख्यमंत्री 21 और 22 जुलाई को होने वाले संबोधन के लिए यहां तैयारी तेज कर दी गयी है. सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री टाउन हॉल में मौजूद प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे़

दूसरे दिन 22 जुलाई को सरपंच तथा उप सरपंच को संबोधित करेंगे़ दूसरे दिन ग्राम कचहरी के सरपंच तथा उपसरपंच के संबोधन को लेकर स्थानीय न्यायिक पदाधिकारियों से भी संपर्क किया जा रहा है. प्रतिनिधियों को कानूनी टिप्स दिया जा सके.

इस कार्यक्रम का उद्घाटन टाउन हॉल में जिला के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >