14 एसी और जेनेरेटर खरीद की प्रक्रिया शुरू

शेखपुरा : जिला मुख्यालय में विभिन्न आयोजनों के लिए उपयोगी टाउन हॉल अब पूरी तरह वातानुकूलित होगा. 24 घंटे इस व्यवस्था को बहाल रखने के लिए यहां बिजली के साथ-साथ जेनेरेटर की भी सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है. नगर परिषद् ने चालू वित्तीय वर्ष में टाउन हॉल के साथ-साथ नप कार्यालय और व्यायामशाला के […]

शेखपुरा : जिला मुख्यालय में विभिन्न आयोजनों के लिए उपयोगी टाउन हॉल अब पूरी तरह वातानुकूलित होगा. 24 घंटे इस व्यवस्था को बहाल रखने के लिए यहां बिजली के साथ-साथ जेनेरेटर की भी सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है. नगर परिषद् ने चालू वित्तीय वर्ष में टाउन हॉल के साथ-साथ नप कार्यालय और

व्यायामशाला के आधुनिकीकरण की दिशा में अब तक का सबसे अहम फैसला लिया है. इस फैसले में शहर को रोशनी,सफाई,मच्छरों से निजात को लेकर योजना को धरातल पर उतारने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है. खास बात यह है कि तत्कालीन जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान के दौरान उक्त योजना की घोषणा की थी.

नगर वाहनों में जीपीएस: नगर की सफाई से लेकर नागरिक सुविधाओं में कई आधुनिक व्यवस्था बहाल किये जा रहे हैं. यहां नप कार्यालय के अलावे व्यायामशाला एवं टाउन हॉल में सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. सफाई एवं अन्य दस वाहनों में जीपीएस लगाए जायेंगे. नगर परिषद् के सभी 27 वार्डों में मच्छरों से निजात के लिए दो-दो केमिकल मशीन व वार्ड के दो-दो मजदूरों को हैंड ट्रॉली भी दी जायेगी.
टाउन हॉल का होगा आधुनिकीकरण : नगर परिषद् ने इसी वर्ष लगभग एक करोड़ की लागत से टाउन हॉल के आधुनिकीकरण की योजना में भवन जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण कर लिया गया है. अब यहां 14 एसी,15 केवी का जेनेरेटर,फ्रीज,किचेन सेट एवं साफ-सफाई को लेकर वैक्यूम क्लीनर,केमिकल स्प्रे मशीन एवं 600 से अधिक कुर्सियों की खरीद की जायेगी. इस संबंध में मुख्य पार्षद पिंकी कुमारी ने कहा कि नगर परिषद् में नागरिक सुविधा को देखते हुए पूर्व में प्रस्तावित कार्य योजनाओं को सशक्त कमेटी में इसे धरातल पर उतारने की सहमति दी गयी है. इसमें टाउन हॉल के आधुनिकीकरण से लेकर नगर सुविधा का ख्याल रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >