शेखपुरा : जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने चेवाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फैले गंदगी पर गहरी नाराजगी प्रकट की तथा इसके साफ-सफाई को लेकर हमेशा मुस्तैद रहने को कहा. जिलाधिकारी ने इसी तरह की गंदगी आरटीपीएस कार्यालय के आसपास देख कर भड़क गये. जिलाधिकारी गुरुवार को अचानक चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के दौरे पर निल गये थे. जिलाधिकारी ने चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के दौरे पर निकल गये थे. जिलाधिकारी ने चेवाड़ा प्रखंड,अंचलख् आरटीपीएस कार्यालय, अस्पताल के साथ-साथ ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्माण किये गये. ग्रामीण सड़कों का भी निरीक्षण किया.
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी चेवाड़ा प्रखंड के महेशपुर गांव पहुंचे और वहां नाली विवाद का निरीक्षण कर उस मामले में हस्तक्षेप कर इसे शीघ्र निबटारा का निर्देश वहां उपस्थित अधिकारियों को दिया. जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी योगेंद्र कुमार लाल ने बताया कि चेवाड़ा सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था चालू करने का निर्देश दिया. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अल्ट्रासाउंड नहीं रहने पर पहले सिविल सर्जन से बात की और बाद में राज्य स्वास्थ्य समिति से भी इस पर बात कर यहां
अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने पर विचार किया. जिलाधिकारी ने ग्रामीण सड़कों के निर्माण पर संतोष व्यक्त किया तथा गुणवत्ता के साथ इसका निर्माण समय सीमा के अंदर पूरा करने की हिदायत दी. जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण को लेकर चेवाड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर पर पहले से मुस्तैदी देखी जा रही थी. जिलाधिकारी ने कार्यालय में किसी को अनुपस्थित नहीं पाया तथा जिलाधिकारी के जिला मुख्यालय वापस लौटने के बाद सभी कर्मियों ने राहत की सांस ली.
