सदर अस्पताल का निरीक्षण चिकित्सा व्यवस्था में लाएं सुधार : डीएम

शेखपुरा : जिले की कमान संभालने के बाद जन सरोकार से जुड़ी सुविधाओं को लेकर डीएम दिनेश कुमार ने शनिवार की सुबह सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डो एवं संभागों का जायजा लिया. मौके पर जिलाधिकारी ने अपने पहले निरीक्षण में ही सिविल सर्जन समेत अन्य चिकित्सा अधिकारियों को चिकित्सा सुविधा में गुणवत्ता कायम रखने के […]

शेखपुरा : जिले की कमान संभालने के बाद जन सरोकार से जुड़ी सुविधाओं को लेकर डीएम दिनेश कुमार ने शनिवार की सुबह सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डो एवं संभागों का जायजा लिया. मौके पर जिलाधिकारी ने अपने पहले निरीक्षण में ही सिविल सर्जन समेत अन्य चिकित्सा अधिकारियों को चिकित्सा सुविधा में गुणवत्ता कायम रखने के लिए टीम भावना से काम करने की भी बात कही. सदर अस्पताल में जिलाधिकारी पल्स पोलियो अभियान का उद्घाटन करने पहुंचे थे.

उन्होंने अस्पताल परिसर में ओपीडी, इमरजेंसी, प्रसव कक्ष, नशा मुक्ति केंद्र, डायलेसिस एवं एसएनसीयू समेत अन्य संभागों का जायजा लिया. जिलाधिकारी ने अस्पताल की व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया, साथ ही सदर अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल में संचालित स्वास्थ योजनाएं दवाओं की खरीद-बिक्री व संसाधनों की उपलब्धता को लेकर सिविस सर्जन को पूरा ब्यौरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. इस मौके पर सिविल सर्जन डाॅ विजय कुमार,उपाधीक्षक डाॅ अशोक कुमार, चिकित्सक डा0 नरेश प्रसाद, विनय कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >