महिलाओं ने की सराहना, लगाया रंग-गुलाल

शेखपुरा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पूर्ण शराबबंदी की घोषणा का यहां जम कर स्वागत किया गया. समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों के साथ महिला संगठनों ने इस निर्णय पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है. इधर, यहां पूर्ण शराबबंदी की घोषणा की खबर आते ही नगर क्षेत्र में संचालित चार विदेशी शराब […]

शेखपुरा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पूर्ण शराबबंदी की घोषणा का यहां जम कर स्वागत किया गया. समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों के साथ महिला संगठनों ने इस निर्णय पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है. इधर, यहां पूर्ण शराबबंदी की घोषणा की खबर आते ही नगर क्षेत्र में संचालित चार विदेशी शराब की दुकानों को तत्काल बंद कर दिया गया. उत्पाद अधीक्षक विकेश कुमार ने बताया कि पटना से पूर्ण शराबबंदी की सूचना आते ही सभी दुकानों को सील कर दी गयी है.

जिले में मुख्यमंत्री के इस कदम को सभी वर्ग के लोगों द्वारा सराहना की जा रही है. जिला साहित्य संगम, मगही मंडप, बरबीघा चौपाल सहित जीविका के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी इस कदम का स्वागत किया है. लोगों ने कहा कि इससे बिहार खुशहाली के एक नये दौर पर प्रवेश करेगा तथा गृह कलह के साथ अापराधिक घटनाओं में कमी आयेगी. शराबबंदी के बाद यहां के लोगों की सृजनशीलता और कार्यशैली में भी इजाफा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >