124 किमी लंबी परियोजना को लेकर 1354.22 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. शेखपुरा के अलावा नवादा व गया के लिए वरदान मानी जा रही इस योजना के निर्माण 2019-2020 तक होने की संभावना है.
शेखपुरा : किऊल-गया रेलखंड के विकास को लेकर दोहरीकरण व विद्युतीकरण की महत्वाकांक्षी योजना की स्वीकृति क्षेत्र के विकास में मील साबित होगा. लंबे समय की मांग,और स्थानीय सांसद चिराग पासवान की पहल कदमी के बाद अब शेखपुरा जिले में आवागमन के साथ-साथ व्यापार के विकास में चार चांद लग जायेंगे.
लोजपा जिलाध्यक्ष शेखर पासवान ने बताया कि पार्टी सांसद के पहल कदमी ने क्यूल-गया रेलखंड के दोहरीकरण को साकार करने में अपना योगदान दिया. 124 किमी लंबी परियोजना को लेकर 1354.22 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. शेखपुरा के अलावा नवादा एवं गया के लिए वरदान मानी जा रही इस योजना के निर्माण 2019-2020 तक होने की संभावना है.
