जुड़ेंगे मतदाता सूची से गायब नाम

शेखपुरा : ग्राम पंचायत के लिए मतदाता सूची से गायब नाम जोड़े जायेंगे. वार्ड स्तर पर मतदाता सूची के विखंडन में भारी संख्या में नाम गायब होने की शिकायत के बाद यह कदम उठाया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में जिलाधिकारी को निर्देश जारी किया है. जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुषमा कुमारी […]

शेखपुरा : ग्राम पंचायत के लिए मतदाता सूची से गायब नाम जोड़े जायेंगे. वार्ड स्तर पर मतदाता सूची के विखंडन में भारी संख्या में नाम गायब होने की शिकायत के बाद यह कदम उठाया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में जिलाधिकारी को निर्देश जारी किया है. जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुषमा कुमारी ने बताया कि ग्राम पंचायत के मतदाता सूची में दर्ज नये नामवाले व्यक्ति पंचायत चुनाव में मतदान कर सकेंगे तथा वे चुनाव में नामांकन भी कर सकते हैं.

उन्होंने बताया कि नाम जोड़ने को लेकर केवल एक शर्त दिया है. इस चुनाव में उन्हीं लोगों का नाम जोड़ा जायेगा, जिन्होंने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव के लिए तैयार मतदाता सूची में स्थान पाया था. इस प्रकार बड़ी संख्या में नाम काटे जाने की शिकायत वालों को एक सुनहरा अवसर मिल गया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने इसे लिपिकीय भूल मानते हुए यह आदेश जारी किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >