चाकू मार युवक को किया जख्मी

बरबीघा (शेखपुरा) : बरबीघा थाना क्षेत्र के बभनबीघा गांव में घरेलू विवाद को शांत कराने गये 30 वर्षीय भाषो रविदास को उसके पड़ोसी राजकुमार ने शरीर के कई स्थानों सहित पेट में चाकू मार कर जख्मी कर दिया. इस संबंध में घायल की पत्नी सुमन देवी ने बताया कि हमलोग अपने परिवार के साथ घर […]

बरबीघा (शेखपुरा) : बरबीघा थाना क्षेत्र के बभनबीघा गांव में घरेलू विवाद को शांत कराने गये 30 वर्षीय भाषो रविदास को उसके पड़ोसी राजकुमार ने शरीर के कई स्थानों सहित पेट में चाकू मार कर जख्मी कर दिया.

इस संबंध में घायल की पत्नी सुमन देवी ने बताया कि हमलोग अपने परिवार के साथ घर के दरवाजे पर बैठे थे. तभी राजकुमार दास अपने माता-पिता को मारपीट कर रहा था.

हमारे पति द्वारा मना किये जाने पर राजकुमार दास ने चाकू से प्रहार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. घायल व्यक्ति का इलाज बरबीघा के एक निजी क्लिनिक में की जा रही है. इस संबंध में बरबीघा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >