दो राइफल के साथ आरोपित गिरफ्तार

शेखपुरा : जयरामपुर थाना क्षेत्र के उखदी गांव में तांत्रिक धरमराज पासवान के घर पर छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली. उक्त तांत्रिक के रिश्तेदार अजीत पासवान को संदेहास्पद स्थिति में तलाशी के दौरान दो राइफल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. जयरामपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने बताया कि उक्त आरोपित राइफल को […]

शेखपुरा : जयरामपुर थाना क्षेत्र के उखदी गांव में तांत्रिक धरमराज पासवान के घर पर छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली. उक्त तांत्रिक के रिश्तेदार अजीत पासवान को संदेहास्पद स्थिति में तलाशी के दौरान दो राइफल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.

जयरामपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने बताया कि उक्त आरोपित राइफल को कपड़े में लपेट कर कहीं ले जा रहा था. इसी क्रम में पुलिस को देख कर भागना चाहा तभी आरोपित को घेर कर दबोच लिया. पुलिस ने इस बरामदगी के बाद किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है. इसके साथ ही इस बरामदगी को रविवार के दिन तांत्रिक के बीच विवाद के बाद रंजिश साधने की भी जांच की जा रही है.

सोमवार को जयरामपुर पुलिस को मिली कामयाबी के बाद एसपी धीरज कुमार ने भी मामले की गहन छानबीन का निर्देश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >