कोलकाता के कारपेट व्यवसायी को मारी गोली, रेफर

शेखपुरा . टाउन थाना क्षेत्र के मेहुस मोड़ के समीप अज्ञात अपराधियों ने कोलकाता के कारपेट व्यवसायी 40 वर्षीय श्रीकांत सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी. व्यवसायी सदर प्रखंड के कटारी गांव निवासी है. गुरुवार की संध्या बाजार के कार्य को निपटा कर वापस अपने गांव जा रहे थे इसी दौरान मेहुस मोड़ के […]

शेखपुरा . टाउन थाना क्षेत्र के मेहुस मोड़ के समीप अज्ञात अपराधियों ने कोलकाता के कारपेट व्यवसायी 40 वर्षीय श्रीकांत सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी. व्यवसायी सदर प्रखंड के कटारी गांव निवासी है.
गुरुवार की संध्या बाजार के कार्य को निपटा कर वापस अपने गांव जा रहे थे इसी दौरान मेहुस मोड़ के समीप अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार व्यवसायी गंभीर अवस्था में घायल हो कर सड़क पर गिर गये.
इस घटना के बाद मेहुस मोड़ के समीप स्थानीय व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. करीब 15 मिनट तक जख्मी अवस्था में घायल व्यवसायी सड़क पर तड़पते रहे. जिसे ग्रामीणों ने देख उसे शेखपुरा सदर अस्पताल में भरती कराया जहां से चिकित्सकों ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. एसपी धीरज कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >