Shivhar Bagmati Flood: बागमती तटबंध का हाई-लेवल निरीक्षण, मानसून से पहले काम पूरा करने का सख्त निर्देश

Shivhar Bagmati Flood: मानसून और बाढ़ की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद हैं. जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों ने बागमती तटबंध और बेलवा घाट का निरीक्षण किया. तटबंध की सुरक्षा मजबूत करने और अतिक्रमण तुरंत हटाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं. जानिए पूरी खबर…

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

Shivhar Bagmati Flood: आगामी मानसून और बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए शिवहर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है.जिलाधिकारी प्रतिभा रानी के निर्देश पर एक उच्च स्तरीय संयुक्त निरीक्षण दल ने बागमती नदी के बाएं तटबंध और बेलवा घाट का गहन मुआयना किया.इस दल में शिवहर के अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी और बागमती प्रमंडल सीतामढ़ी के कार्यपालक अभियंता शामिल थे.निरीक्षण के दौरान टीम ने तटबंध के सभी संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थलों की बारीकी से जांच की.

जियो बैग से मजबूत होगा तटबंध, कटाव रोकने की तैयारी तेज

जांच के बाद स्थल पर चल रहे सुरक्षा कार्यों की समीक्षा की गई.बागमती प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि तटबंध की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए बड़े पैमाने पर जियो बैग बांध पर भेजे जा रहे हैं.इससे नदी के कटाव को प्रभावी ढंग से रोका जा सकेगा.इसके साथ ही तटबंध की सामान्य और आवश्यक मरम्मत का कार्य सुचारू रूप से प्रगति पर पाया गया.राहत की बात यह है कि बेलवा घाट पर तटबंध से संबंधित सुरक्षा और सुदृढ़ीकरण का कार्य पूरी तरह से संपन्न कर लिया गया है.

अतिक्रमण हटाने का सख्त आदेश, सुरक्षा में कोताही बर्दाश्त नहीं

तटबंध की संवेदनशीलता को देखते हुए अपर समाहर्ता ने कार्यपालक अभियंता को बचे हुए सभी मरम्मत कार्यों को यथाशीघ्र पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है.उन्होंने स्पष्ट किया कि बाढ़ से निपटने के लिए तटबंध का सुरक्षित होना अनिवार्य है.तटबंध के मार्ग में आने वाले झाड़-झंखाड़ और किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण को तुरंत प्रभाव से हटाने का आदेश दिया गया है ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई बाधा न आए.जिला प्रशासन आम जनता की सुरक्षा के लिए समय रहते सभी कदम उठा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >