शिवहर में मद्य निषेध अवर निरीक्षक भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 1870 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

शिवहर में मद्य निषेध अवर निरीक्षक पद के लिए आयोजित परीक्षा में 3000 में से 1870 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई।

Sheohar News: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक मद्य निषेध पद पर नियुक्ति के लिए रविवार को शिवहर जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई. परीक्षा एकल पाली में आयोजित की गई, जिसमें कुल 3000 अभ्यर्थियों में से 1130 उपस्थित हुए, जबकि 1870 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे.

डीएम और एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी प्रतिभा रानी और पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने केंद्राधीक्षकों, वीक्षकों, दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

पांचों केंद्रों पर रही यह उपस्थिति

जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गा प्रसाद यादव की ओर से जारी खैरियत प्रतिवेदन के अनुसार, श्री नवाब उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवहर में 672 में से 255 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 417 अनुपस्थित रहे.

ठाकुर रामानंदन राजेंद्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तरियानी फतहपुर में 624 में 241 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 383 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे.

श्री रामखेलावन जंगी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुशहर में 576 में से 207 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 369 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए.

प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवहर में 576 में 211 अभ्यर्थी उपस्थित और 365 अनुपस्थित रहे.

वहीं कलावती जियालाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अंबाकला (पिपराही) में 552 में से 216 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 336 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे.

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई परीक्षा

जिला प्रशासन के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे. परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई.



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manish kumar sing

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >