शिवहर: पुरनहिया में प्रखंड प्रमुख के भाई की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

शिवहर के पुरनहिया में प्रखंड प्रमुख के भाई और हार्डवेयर व्यवसायी समोद साह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पढ़ें पूरी खबर…

सीतामढ़ी से राकेश कुमार राज और पुरनहिया से मदन कुमार की रिपोर्ट

Sitamarhi and Sheohar News: पुरनहिया थाना क्षेत्र में मंगलवार रात बेखौफ अपराधियों ने प्रखंड प्रमुख प्रमोद साह के भाई और हार्डवेयर व्यवसायी समोद साह की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई.

दुकान बंद कर घर लौट रहे थे समोद साह

घटना बसंत जगजीवन और बखार चंडिहा मुख्य पथ स्थित दूबे टोला के पास रात करीब 8:30 बजे हुई.

मृतक समोद साह (49 वर्ष) बखार चंडिहा गांव के निवासी थे और बसंतपट्टी बाजार चौक पर हार्डवेयर की दुकान चलाते थे. बताया गया कि वे दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी अपराधियों ने पीछे से गोली मार दी.

रास्ते में ही हो गई मौत

गोली लगने के बाद समोद साह खून से लथपथ सड़क पर गिर पड़े. परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सीतामढ़ी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक और शुभचिंतक सदर अस्पताल पहुंच गए. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखा गया है.

लूट या दुश्मनी के एंगल पर जांच

शिवहर पुलिस मामले की जांच में जुटी है. एसडीपीओ अनुशील कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में अपराधियों द्वारा दो गोलियां मारने की बात सामने आई है.

पुलिस लूट और आपसी दुश्मनी दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >