Sheohar: पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर SDM का निरीक्षण, जल्द आपूर्ति का भरोसा

शिवहर में पेट्रोल पंप सूखे पड़े हैं. लोगों की परेशानी बढ़ गई है. आखिर क्या है किल्लत की वजह और कब मिलेगा राहत. पढ़ें पूरी खबर…

Sheohar News: जिले में पेट्रोल और डीजल की किल्लत को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है. जिलाधिकारी प्रतिभा रानी के निर्देश पर शनिवार को एसडीएम अविनाश कुणाल ने शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया.

दो घंटे के भीतर ही स्टॉक खत्म

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने पंप संचालकों और सेल्स मैनेजर से स्टॉक की जानकारी ली. जांच में सामने आया कि शुक्रवार को पेट्रोल की आपूर्ति हुई थी, लेकिन अधिक मांग के कारण दो घंटे के भीतर ही स्टॉक खत्म हो गया.

डिपो बंद रहने से बढ़ी समस्या

एसडीएम ने बताया कि शहर में पेट्रोल की किल्लत जरूर है, लेकिन वास्तविक कमी नहीं है. 30 अप्रैल को डिपो बंद रहने और 1 मई को मजदूर दिवस के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई है. उन्होंने कहा कि डिपो से पेट्रोल की सप्लाई शुरू हो चुकी है और जल्द ही सभी पंपों पर उपलब्धता सामान्य हो जाएगी.

शादी-विवाह सीजन में बढ़ी खपत

उन्होंने यह भी कहा कि शादी-विवाह के मौसम के कारण ईंधन की खपत बढ़ गई है, जिससे अस्थायी संकट की स्थिति बनी है.

फिलहाल शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर ‘नो पेट्रोल’ के बोर्ड लगे हैं. पंप कर्मचारियों का कहना है कि जैसे ही नई खेप पहुंचेगी, सभी को ईंधन उपलब्ध कराया जाएगा.

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >