शिवहर: 31 मई तक सुबह 11 बजे के बाद नहीं चलेंगी शैक्षणिक गतिविधियां, प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला

Sheohar News: शिवहर में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए डीएम प्रतिभा रानी ने 26 से 31 मई तक सुबह 11 बजे के बाद कक्षा 10 तक के सभी स्कूलों, प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है. पढे़ं पूरी खबर…

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

Sheohar News: शिवहर में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. डीएम प्रतिभा रानी ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए विशेष निर्देश जारी करते हुए 26 मई से 31 मई तक सुबह 11 बजे के बाद सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगा दी है.

कक्षा 10 तक के स्कूलों पर लागू होगा आदेश

जारी आदेश के अनुसार यह प्रतिबंध जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 10वीं तक लागू रहेगा. इसके अलावा प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी सुबह 11 बजे के बाद किसी तरह की शैक्षणिक या गैर-शैक्षणिक गतिविधि नहीं होगी.

भीषण गर्मी और लू को देखते हुए फैसला

जिला प्रशासन का कहना है कि इन दिनों तापमान लगातार बढ़ रहा है और लू का असर बच्चों की सेहत पर पड़ सकता है. ऐसे में एहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया गया है, ताकि बच्चे गर्मी से सुरक्षित रह सकें.

स्कूल संचालकों और अभिभावकों से अपील

डीएम प्रतिभा रानी ने सभी स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों से आदेश का सख्ती से पालन करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. प्रशासन की ओर से मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. जरूरत पड़ने पर आगे भी अतिरिक्त दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >