Sheohar: पुरनहिया में मॉडल स्कूल का उद्घाटन, छात्रों को मिलेगी स्मार्ट क्लास की सुविधा

Sheohar News: पुरनहिया के बसंत जगजीवन स्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया गया है. यहां डिजिटल लाइब्रेरी, आईसीटी लैब और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे ग्रामीण बच्चों को शहर जैसी शिक्षा का लाभ मिलेगा. पढे़ं पूरी खबर…

शिवहर से मदन कुमार की रिपोर्ट

Sheohar News: पुरनहिया प्रखंड के बसंत जगजीवन स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय को अब मॉडल स्कूल के रूप में नई पहचान मिल गई है. बुधवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार झा ने फीता काटकर स्कूल का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा.

डिजिटल सुविधाओं से होगा बच्चों का विकास

उद्घाटन समारोह में बीइओ सत्येंद्र कुमार झा ने कहा कि मॉडल स्कूल में डिजिटल लाइब्रेरी, आईसीटी लैब और आधुनिक खेल मैदान जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. इससे बच्चों के शैक्षणिक और मानसिक विकास को नई दिशा मिलेगी.

प्रतियोगी परीक्षाओं की होगी तैयारी

उन्होंने बताया कि अगले साल से जिला स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा में सफल छात्रों का ही इस मॉडल स्कूल में नामांकन होगा. यहां कक्षा 9 से ही नीट, जेईई, ओलंपियाड समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी.

गांव के बच्चों को मिलेगी शहर जैसी पढ़ाई

मॉडल स्कूल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण छात्रों को बेहतर शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं देना है. स्कूल में स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला, डिजिटल शिक्षा और लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी, ताकि सरकारी स्कूलों का स्तर निजी स्कूलों के बराबर पहुंच सके.

कार्यक्रम में शिक्षक और गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनीष कुमार समेत धर्मेंद्र कुमार, पूजा कुमारी, सत्यनारायण कुमार, मनोज कुमार बैठा, अनमोल कुमार और सीआरसी समन्वयक अमिताभ ठाकुर सहित कई शिक्षक और स्थानीय लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >