शिवहर: किसान भवन में चलेगी केजीबीवी कर्मियों की काउंसलिंग प्रक्रिया, कल से शुरू होगी काउंसलिंग

Sheohar News: शिवहर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के चतुर्थ वर्गीय पदों पर बहाली के लिए काउंसलिंग 23 मई से शुरू होगी. किसान भवन में आयोजित होने वाली इस प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण-पत्र और दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. पढे़ं पूरी खबर…

शिवहर से मनीष नंदन सिंह की रिपोर्ट

Sheohar News: शिवहर जिले में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) में चतुर्थ वर्गीय कर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया अब तेज हो गई है. अनुसेवक, रात्रि प्रहरी और रसोईया पदों पर बहाली के लिए अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 23 मई से शुरू होगी. इसे लेकर जिला शिक्षा विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है.

किसान भवन में होगी काउंसलिंग

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राहुल रंजन ने बताया कि काउंसलिंग किसान भवन स्थित प्रेरणा सभागार में आयोजित की जाएगी. यह निर्णय जिला शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया. काउंसलिंग प्रक्रिया 23 मई से शुरू होकर 6 जून तक चलेगी.

अलग-अलग पदों के लिए तय हुई तारीख

जारी कार्यक्रम के अनुसार 23 मई को सहायक रसोईया पद के लिए काउंसलिंग होगी. इसके बाद 29 मई को मुख्य रसोईया, 30 मई और 3 जून को अनुसेवक पद तथा 4, 5 और 6 जून को रात्रि प्रहरी पद के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी.

जरूरी दस्तावेज साथ लाने का निर्देश

शिक्षा विभाग ने सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे काउंसलिंग में अपने सभी मूल प्रमाण-पत्र और उनकी स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति के साथ समय पर उपस्थित हों. अधिकारियों ने कहा कि दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >