शिवहर: समोद साह हत्याकांड पर उबला जनाक्रोश, टायर जलाकर सड़क पर उतरे ग्रामीण

Sheohar News: शिवहर के पुरनहिया में समोद साह की हत्या के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. बसंतपट्टी चौक पर सड़क जाम कर लोगों ने प्रदर्शन किया. मंत्री और एसपी के आश्वासन के बाद घंटों बाद जाम समाप्त कराया गया. पढ़ें पूरी खबर…

शिवहर के पुरनहिया से मदन कुमार की रिपोर्ट

Sheohar News: शिवहर जिले के पुरनहिया में प्रमुख प्रमोद साह के भाई समोद साह की हत्या के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. मंगलवार शाम हुई इस वारदात के विरोध में ग्रामीणों ने बसंतपट्टी चौक को जाम कर दिया और सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया. आक्रोशित लोग हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण डीएम और एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे. बाद में मंत्री और एसपी के आश्वासन के बाद जाम समाप्त कराया गया.

हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण

हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण बसंतपट्टी चौक पर जुट गए. लोगों ने सड़क जाम कर टायर जलाए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा.

डीएम-एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े लोग

चौक जाम की सूचना मिलते ही बीडीओ जितेंद्र कुमार राम, थानाध्यक्ष प्रेमजीत सिंह और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग करते रहे.

मंत्री और एसपी के आश्वासन के बाद खुला जाम

काफी देर तक चले हंगामे के बाद समाज कल्याण मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता और पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने ग्रामीणों को जल्द कार्रवाई और अपराधियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया. इसके बाद लोगों ने जाम हटाया और स्थिति सामान्य हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >