शिवहर सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, अनावश्यक रेफरल पर रोक से मरीजों को बड़ी राहत

शिवहर सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार से मरीजों का भरोसा बढ़ा है. अनावश्यक रेफरल पर रोक और विशेषज्ञ सेवाओं की उपलब्धता से जिले में ही बेहतर इलाज संभव हुआ है. सी-सेक्शन ऑपरेशन में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है.

Sheohar News: बिहार सरकार की अनावश्यक रेफरल पर रोक लगाने की नीति का असर अब सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में भी दिखाई देने लगा है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मरीजों को अब पहले की तुलना में अधिक संख्या में जिले में ही उपचार मिल रहा है, जिससे सरकारी अस्पतालों के प्रति लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है.

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस व्यवस्था से मरीजों और उनके परिजनों को बाहर इलाज कराने की मजबूरी, मानसिक परेशानी और अतिरिक्त आर्थिक बोझ से भी राहत मिली है.

जिले में ही मिल रहा बेहतर इलाज

स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से अनावश्यक रेफरल की प्रवृत्ति पर नियंत्रण किया गया है.

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, अब अधिक मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा जिले में ही उपलब्ध कराई जा रही है.

सी-सेक्शन ऑपरेशन में दर्ज हुई उल्लेखनीय बढ़ोतरी

सरोजा सीताराम सदर अस्पताल ने मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में भी महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की है.

अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार, चालू माह की 25 तारीख तक 67 सफल सिजेरियन (सी-सेक्शन) ऑपरेशन किए जा चुके हैं. जबकि पहले यह संख्या औसतन करीब 30 तक ही सीमित रहती थी.

मरीजों का बढ़ा भरोसा

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि अस्पताल में उपचार सुविधाओं के विस्तार और विशेषज्ञ सेवाओं की उपलब्धता से मरीजों का सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों पर विश्वास बढ़ा है.

विभाग का कहना है कि आगे भी स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने तथा मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष नंदन सिंह

मनीष नंदन सिंह बीते 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इनका जनहित से जुड़ी खबरों से गहरा जुड़ाव है और ये स्थानीय व क्षेत्रीय स्तर की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. मनीष जन-सरोकार के मुद्दों की सटीक और जमीनी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >